अखिल भारतवर्षीय ब्राह्मण महासभा (पंजीकृत) अवध क्षेत्र की विचार गोष्ठी सम्पन्न
अखिल भारत वर्षीय ब्राह्मण महासभा (पंजीकृत)
आर एल पाण्डेय
लखनऊ। अखिल भारत वर्षीय ब्राह्मण महासभा (पंजीकृत) अवध क्षेत्र की बैठक संपन्न हुई। अध्यक्षता पंडित संजय अवस्थी अध्यक्ष अवध प्रांत ने की । मुख्य अतिथि विदूषी कनुप्रिया, महामंत्री पूर्वी भारत, अखिल भारत वर्षीय ब्राह्मण महासभा और विशिष्ट अतिथि रागिनी अवस्थी अध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ अवध प्रांत रहीं।
अखिल भारतवर्षीय ब्राह्मण महासभा (पंजीकृत) की अवध क्षेत्र कार्यकारिणी एवं जिला कार्यकारिणी का गठन किया गया। पदाधिकारियों के नाम की घोषणा की गई एवं उन्हें दायित्वबोध कराया गया। इस अवसर पर सुश्री कनुप्रिया , जी सी त्रिपाठी , संजय अवस्थी, अशोक कुमार तिवारी, राकेश कुमार मिश्र, प्रमोद मिश्रा , अविनाश त्रिपाठी, रागिनी अवस्थी, उमा पांडेय, प्रतिभा मिश्र, आंचल शर्मा , दीप्ति मिश्रा, अजीत पाठक अखिलेश शुक्ला, कौशल किशोर त्रिवेदी, और मोंटी शुक्ला सहित तमाम पदाधिकारी उपस्थित रहे। अवध क्षेत्र की कार्यकारिणी में अध्यक्ष पंडित संजय अवस्थी, कार्यकारी अध्यक्ष प्रमोद शुक्ला, महामंत्री जी सी त्रिपाठी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष आरके त्रिपाठी, उपाध्यक्ष क्षितिज पाठक, संगठन मंत्री आरके मिश्रा, कोषाध्यक्ष अशोक तिवारी एडवोकेट मनोनीत किए गए। अखिल भारतवर्षीय ब्राह्मण महासभा की लखनऊ जनपद की प्रस्तावित कार्यकारिणी में अध्यक्ष प्रेम सागर त्रिपाठी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष निरंजन गौतम, उपाध्यक्ष अशोक कुमार तिवारी रिटायर्ड इंस्पेक्टरमहामंत्री - पंडित अविनाश त्रिपाठी और संगठन मंत्री - पंडित देव व्रत पांडेय, कोषाध्यक्ष आलोक प्रभाकर अवस्थी, मीडिया प्रभारी आचार्य आर एल पाण्डेय मनोनीत किए गए।
What's Your Reaction?