अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त कलाकार कवि चित्रकार व बांसुरी वादक मुकेश प्रजापति की बांसुरी से झूमउठा भूटान
आनन्दी मेल सवांददाता
अम्बेडकर नगर - जिले के अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त कलाकार कवि चित्रकार व बांसुरी वादक मुकेश प्रजापति मधुर को अंगवस्त्र प्रशस्ति पत्र और स्मृति चिन्ह भेंट कर मंच पर किशोर श्रीवास्तव, सुधाकर पाठक, सांगे पेइचिंग,उमाखडाल, शांग चू, टाशी बस्कोटा ने सम्मानित किया। अवसर था अंतर्राष्ट्रीय भारत भूटान सांस्कृतिक मैत्री सम्मेलन और सम्मान समारोह का। जिस अवसर पर अंतर्राष्ट्रीय बांसुरी वादक मुकेश प्रजापति मधुर ने भूटान देश के पारो शहर में स्थित नामस्येचोलिंग सभागार में शानदार एकल बांसुरी वादन किया। जिससे पूरा सभागार तालियों की गड़गड़ाहट से गूंजता रहा और हिंदुस्तान ज़िंदाबाद के जयकारों से गूंज उठा।
अंतरराष्ट्रीय भारत भूटान सांस्कृतिक मैत्री सम्मेलन के इस रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम में भारत और भूटान के कलाकारों ने शानदार सांस्कृतिक प्रस्तुति दी। मुकेश की यह दूसरी भूटान यात्रा थी। भारत भूटान दोनों देशों के कलाकारों द्वारा एक ही मंच पर सांस्कृतिक धरोहरों विरासतों सभ्यताओं और साहित्य का अनोखा और अद्भुत मेल रहा। इस अंतर्राष्ट्रीय भारत भूटान सांस्कृतिक मैत्री सम्मेलन ( हम सब साथ साथ / हिंदुस्तानी भाषा अकादमी देलही भारत) (पारो सांस्कृतिक सोसाइटी भूटान) के आयोजक किशोर श्रीवास्तव, सुधाकर पाठक देलही (भारत) और तारा डेमा थिम्पू (भूटान) ने आयोजित किया। इंसान का इंसान से हो भाईचारा इस उद्देश्य के तहत यह कार्यक्रम आयोजित किया गया।
इस आयोजन में लगभग तीस कलाकारों ने हिस्सा लिया। जिसमें जिले के अंतर्राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त कलाकार कवि चित्रकार व बांसुरी वादक मुकेश प्रजापति मधुर ने भी बांसुरी वादन करके एकबार फिर भारत का गौरव बढाया है। मुकेश ने अब तक भारत से लेकर कई देशों में मंच प्रदर्शन बांसुरी वादन पर सम्मानित और पुरस्कृत किये जा चुके हैं। थाइलैंड श्रीलंका नेपाल आदि देशों में अपने हुनर का लोहा मनवा चुके हैं इस अवसर पर राम सिंह यादव रवी यादव अरूण नागर आदर्श कुमार गर्ग अंशू बग्गा अनुराग सिंह जनार्दन प्रजापति जगत नारायण प्रजापति रेनू प्रजापति अयांश अंश प्रजापति नन्दलाल टेलर राजेंद्र टेलर कुबेर कन्नौजिया बैतुल्लाह राशिद ने बंधाई दी।
What's Your Reaction?