महाकुंभ में वेदपारायण व वेदमंत्र प्रतियोगिता का भव्य आयोजन, विजेताओं के खिले चेहरे

महाकुंभ में परमानंद आश्रम में वेदपारायण व मंत्रपाठ प्रतियोगिता आयोजित हुई। विजेताओं को सम्मानित कर वेद अध्ययन का महत्व बताया गया।

जनवरी 13, 2025 - 21:56
 0  8
महाकुंभ में वेदपारायण व वेदमंत्र प्रतियोगिता का भव्य आयोजन, विजेताओं के खिले चेहरे
महाकुंभ में वेदपारायण व वेदमंत्र प्रतियोगिता का भव्य आयोजन,


महाकुंभनगर। महाकुंभ मेले की शुरुआत के साथ झूंसी स्थित परमानंद आश्रम में परमवीतराग धर्मालंकार संतशिरोमणि ब्रह्मलीन श्री 108 स्वामी शारदानन्द गिरि जी महाराज के स्मृति दिवस पर वेदपारायण एवं वेदमंत्र पाठ प्रतियोगिता का भव्य आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में वेद छात्रों ने मंत्र पाठ के साथ ब्रह्मलीन स्वामी जी को श्रद्धांजलि अर्पित की।

कार्यक्रम में वेद विद्यालय के छात्रों ने ऋग्वेद, यजुर्वेद, सामवेद और अथर्ववेद की वेद शाखाओं के अनुसार मंत्रपाठ और संभाषण किया। प्रतियोगिता में विजयी छात्रों को सम्मानित करते हुए संस्था के उपाध्यक्ष स्वामी शरद पुरी ने वेद अध्ययन के महत्व और स्वामी शारदानन्द गिरि जी के जीवन आदर्शों पर प्रकाश डाला। परमानंद आश्रम की सचिव कनक द्विवेदी ने छात्रों को पुरस्कार वितरित किए और सभी को प्रसाद भंडारे में शामिल होने का आमंत्रण दिया।

कार्यक्रम का संचालन प्राचार्य ब्रजमोहन पाण्डेय ने किया। इस आयोजन में बड़ी संख्या में संत, भक्तगण और स्थानीय गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

विजेता छात्रों की सूची:
ऋग्वेद मंत्रपाठ प्रतियोगिता:

प्रथम: किशन त्रिपाठी
द्वितीय: अक्षत तिवारी
तृतीय: विष्णुदेव मिश्रा
यजुर्वेद माध्यंदिन शाखा:

प्रथम: प्रांजल शुक्ला
द्वितीय: अभिनव पाण्डेय
तृतीय: पवन तिवारी
सामवेद मंत्रपाठ प्रतियोगिता:

प्रथम: आदर्श तिवारी
द्वितीय: रूद्र मिश्रा
तृतीय: सफल तिवारी
अथर्ववेद मंत्रपाठ प्रतियोगिता:

प्रथम: प्रतीक तिवारी
द्वितीय: उमंग पाण्डेय
तृतीय: अर्पित पाण्डेय
संस्कृत षडंग संभाषण प्रतियोगिता:

प्रथम: प्रांजल शुक्ला
द्वितीय: आदर्श तिवारी
तृतीय: उमंग पाण्डेय
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से स्वामी केशवानंद, स्वामी अधोकक्षानंद, खिमलाल न्योपाने, जीवन उपाध्याय, गौरव जोशी, अवनीश पाण्डेय और शिवानंद द्विवेदी जैसे कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow