75 वां गणतंत्र दिवस सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ हर्षोल्लास से मनाया गया

आर एल पाण्डेय लखनऊ। राजधानी के सरोजनी नगर स्थित यूनिवर्सल सिटी कान्वेंट स्कूल में   देश की अखंडता और एकता का प्रतीक 75 वा गणतंत्र दिवस बड़े ही हर्षोल्लास धूमधाम के साथ मनाया गया|  गणतंत्र दिवस पर विद्यालय के बच्चों एवं शिक्षकों में काफी उत्साह देखा गया|

जनवरी 27, 2024 - 12:39
 0  14
75 वां गणतंत्र दिवस सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ हर्षोल्लास से मनाया गया
75 वां गणतंत्र दिवस सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ हर्षोल्लास से मनाया गया

कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के प्रधानाचार्य ,  एवं निर्देशक  उमाकांत चौधरी  ने समस्त अध्यापक गण के साथ झंडा फहरा कर किया|

झंडारोहण के पश्चात स्कूली बच्चों ने विशेष प्रकार के सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं देश भक्ति से संबंधित कई रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए| इसी दौरान विद्यालय के प्रधानाचार्य  ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि गणतंत्र  दिवस हमें देशभक्ति की भावना व राष्ट्र प्रेम का संदेश देता है | विद्यालय की मौंदा  शाखा में भी छात्रों ने उत्साह पूर्वक गणतंत्र  दिवस समारोह हर्षोल्लास के साथ मनाया| छात्रों द्वारा ध्वजारोहण के साथ- साथ परेड रैली भी निकाली  गई जिसमें समस्त अभिभावकों एवं शिक्षकों ने भी हर्षोल्लास के साथ भाग लिया|

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow