जिलाधिकारी ने श्रवण क्षेत्र धाम में पर्यटन कार्यों की प्रगति का निरीक्षण किया
जिलाधिकारी अविनाश सिंह ने श्रवण क्षेत्र धाम में पर्यटन विकास कार्यों का निरीक्षण कर गुणवत्ता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
अम्बेडकर नगर : जिलाधिकारी श्री अविनाश सिंह ने आज श्रवण क्षेत्र धाम में चल रहे पर्यटन विकास कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने भगवान श्री राम वाटिका में चल रहे फिनिशिंग कार्यों की प्रगति का जायजा लिया और शेष कार्यों को शीघ्र पूरा करने का निर्देश संबंधित कार्यदाई संस्था को दिया।
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने भगवान हनुमान जी महाराज की निर्माणाधीन वाटिका का भी अवलोकन किया। उन्होंने मौके पर उपस्थित कार्यदाई संस्था के अधिशासी अभियंता को निर्देशित किया कि सभी कार्य तीव्र गति से और उच्च गुणवत्ता के साथ संपन्न हों। उन्होंने स्पष्ट किया कि गुणवत्ता में कोई भी कमी पाए जाने पर संबंधित अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्यवाही की जाएगी।
श्रवण क्षेत्र धाम में पर्यटन विकास के लिए जिलाधिकारी के प्रयासों की सराहना की जा रही है। उनके नेतृत्व में माननीय मुख्यमंत्री जी की प्रेरणा से भगवान श्री राम की भव्य प्रतिमा का अनावरण पहले ही किया जा चुका है। अब भगवान हनुमान जी की प्रतिमा स्थापना का कार्य प्रगति पर है, जिसे शीघ्र ही पूरा करने की योजना है।
पर्यटन विकास कार्यों के इस चरण के पूरा होने से श्रवण क्षेत्र धाम न केवल धार्मिक पर्यटन के लिए एक प्रमुख केंद्र बनेगा, बल्कि जिले की आर्थिक और सांस्कृतिक उन्नति में भी सहायक होगा।
What's Your Reaction?