kanpur hotel में चल रहा था #sex racket ,पुलिस ने मारा छापा 

#sexracket

अक्टूबर 5, 2023 - 17:33
 0  26
kanpur hotel में चल रहा था #sex racket ,पुलिस ने मारा छापा 
kanpur hotel में चल रहा था #sex racket ,पुलिस ने मारा छापा 

संजय शुक्ला

कानपुर - कई दिनों से लगातार देह व्यापार की सूचना मिल रही पुलिस को गोपनीय  पर होटल रॉयल गैलेक्सी, थाना फीलखाना में जिस्म फरोशी की सूचना मिलने के बाद पूर्वी टीम द्वारा छापेमारी की गई। उक्त छापेमारी में पता चला की उक्त होटल/लॉज के 7-8 कमरे हैं। इसके अलावा दो अन्य कमरे अलग हट कर बने हुए हैं। जिस्म फरोशी के लिए लाई गई लड़किया इन्ही दो कमरों में रखी जाती थीं। छापेमारी में 3 लड़कियां, दो लोग सौदा कराने वाले एक कर्मचारी, एक ग्राहक मिले हैं।

उक्त होटल आशू गुप्ता नाम के व्यक्ति का है जिससे किराए पर लेकर समरजीत नाम का व्यक्ति इसे चलाता था। दयाशंकर तिवारी एवं पूजा दुबे इसमें दलाल का काम करते थे एवं इनके माध्यम से ही ग्राहक यहां आते थे। प्रत्येक ग्राहक से 600rs लिए जाते थे जो सभी के बीच बांटे जाते थे। लड़किया कानपुर एवं आस पास के ही जिलों से हैं जिनकी अलग अलग मजबूरी का फायदा उठाकर बहला फुसलाकर इस धंधे में लाया गया था।

लड़कियों ने बताया कि रेलवे स्टेशन या अन्य सार्वजनिक स्थान पर कोई लड़का उनसे बात करना शुरू करता था एवं उनकी मजबूरी जानकर उन्हे इस होटल एवम धंधे के बारे में बताता था। इस लड़के की पहचान के बारे इन लड़कियों को पता नही है। इसकी जानकारी की जा रही है। इस होटल के लाइसेंस के संबंध में जानकारी की जाएगी एवं इसे सीज कराने के लिए कार्यवाही होगी।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow