पर्यावरण संरक्षण पर वार्ता का आयोजन

प्रयागराज। रोटरी इलाहाबाद मिडटाउन ने होटल कस्बा में संजीव त्रिपाठी और अर्चना त्रिपाठी द्वारा पर्यावरण संरक्षण पर एक वार्ता का आयोजन किया। वक्ताओं ने कहा कि कूड़े के प्लास्टिक बैग जमीन और पानी को बहुत ज्यादा प्रदूषित कर रहे हैं।
प्लास्टिक पृथ्वी पर रहने वाले जानवरों के साथ-साथ पानी में रहने वाले जानवरों के लिए भी एक खतरा बन गया है। प्लास्टिक बैग से निकलने वाले रसायन मिट्टी में प्रवेश कर जाते हैं और इसे बंजर बना देते हैं। प्लास्टिक बैग मानव स्वास्थ्य पर नकारात्मक प्रभाव डाल रहे हैं। इसलिए,हमें प्लास्टिक बैग के उपयोग से बचना चाहिए। इस अवसर पर राधा सक्सेना,नीरज चुग,रितु,कमल अग्रवाल,अभिषेक सिंह, रति तिवारी,विमी अरोड़ा आदि उपस्थित रहे।
What's Your Reaction?






