होशियार खबरदार भाजपाइयों : हाल-ए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का संसदीय क्षेत्र

मई 17, 2024 - 13:01
मई 17, 2024 - 13:02
 0  46
होशियार खबरदार भाजपाइयों : हाल-ए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का संसदीय क्षेत्र
होशियार खबरदार भाजपाइयों : हाल-ए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का संसदीय क्षेत्र

प्रधानमंत्री मोदी के आवाहन के बाद भाजपाई तय मान बैठे हैं कि कि वह लोकसभा चुनाव में दो तिहाई से ऊपर और तीन चौथाई के करीब सीट पाने वाले हैं या पा गए हैं। इसलिए उन्होंने वोटो के लिए भागा दौड़ी बंद कर दी है क्योंकि उनके पास मोदी नाम का एक हुकुम का इक्का मौजूद है।

कम से कम हमें रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के संसदीय क्षेत्र लखनऊ में तो ऐसा ही महसूस हो रहा है। भाजपा की ना कोई बैनर दिखते हैं ना प्रचार वाहन राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्वयंसेवकों द्वारा सुबह प्रभातफेरिया और ना ही भाजपा की महिला कार्यकर्ताओं द्वारा घर-घर जनसंपर्क पर किया जाता है ऐसे ही हाल बीजेपी के पुरुष कार्यकर्ताओं का भी है पार्टी के कार्यकर्ताओं की बैठक तो इक्का-दुक्का हो रही है। लेकिन जनसंपर्क में कार्यकर्ता गायब है। इसका रोष भाजपा समर्थक वोटरों को है अधिकांश का कहना है कि उनके पास कोई वोट देने की अपील करने नहीं रहा है तो काहे वह वोट डालने जाए।

\ऊपर से बैनर पोस्टर के अभाव एवं नुक्कड़ स्वभाव के होने के चलते लोगों का जोश ठंडा होता जा रहा है। यह ओवर कॉन्फिडेंस भाजपा के लिए खतरनाक हो सकता है जो भाजपा के नेता पूर्व अध्यक्ष रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के लखनऊ संसदीय क्षेत्र में दो लाख से ज्यादा वोटो से जीते मान रहे हैं उनके लिए यह एक चेतावनी है।

लखनऊ 1993 में राजनाथ सिंह महोना विधानसभा में पराजित हो चुके हैं जिसका कारण तत्कालीन शिक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का नकल विरोधी अध्यादेश मानते हैं इसी तरह लखनऊ संसदीय क्षेत्र 2024 के विधानसभा चुनाव में भाजपा लखनऊ के मध्य विधानसभा एवं पश्चिम विधानसभा से समाजवादी पार्टी से (रविदास मेहरोत्रा एवं अरमान खान) से बुरी तरह हारी है। पूर्वी विधानसभा भाजपा की विधायक गोपाल जी टंडन के कारण रिक्त है इसलिए कार्यकर्ताओं के लिए चेतावनी है कि उनका ओवर कॉन्फिडेंस राजनाथ सिंह की सीट खतरे में डाल सकता है?

-----

अखिल सावंत 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow