भारत में आज महात्मा गांधी और गोडसे के दृष्टिकोण के बीच की लड़ाई  - rahul gandhi

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी ने कहा कि उनके द्वारा जब भी अडानी पर सवाल उठाए जाते हैं, तभी प्रधानमंत्री मोदी जी ध्यान भटकाने की एक नई नाटकीय रणनीति के साथ सामने आते हैं। इंडिया या भारत भी एक ऐसा ही मुद्दा है। इंडिया गठबंधन को लेकर सरकार घबराई हुई

Sep 9, 2023 - 12:04
 0  21
भारत में आज महात्मा गांधी और गोडसे के दृष्टिकोण के बीच की लड़ाई  - rahul gandhi
भारत में आज महात्मा गांधी और गोडसे के दृष्टिकोण के बीच की लड़ाई  - rahul gandhi

नई दिल्ली - कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी ने कहा कि उनके द्वारा जब भी अडानी पर सवाल उठाए जाते हैं, तभी प्रधानमंत्री मोदी जी ध्यान भटकाने की एक नई नाटकीय रणनीति के साथ सामने आते हैं। इंडिया या भारत भी एक ऐसा ही मुद्दा है। इंडिया गठबंधन को लेकर सरकार घबराई हुई है।

शुक्रवार को ब्रसेल्स प्रेस क्लब में आयोजित पत्रकार वार्ता में राहुल गांधी ने कहा कि जी20 की मेजबानी मिलना देश के लिए अच्छी बात है। सरकार ने जी20 के डिनर में राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष मल्लिकार्जुन खरगे को न्योता नहीं दिया। यह बताता है कि वे भारत की 60 प्रतिशत आबादी के नेता को महत्व नहीं देते हैं। 

प्रेस वार्ता में राहुल गांधी के साथ इंडियन ओवरसीज कांग्रेस (आईओसी) अध्यक्ष सैम पित्रोदा भी मौजूद थे। जी-20 शिखर सम्मेलन के लिए प्रेसिडेंट ऑफ़ भारत के नाम से निमंत्रण पत्र भेजे जाने के सवाल पर राहुल गांधी ने कहा कि यह सरकार का ध्यान भटकाने वाला और घबराहट में उठाया गया कदम है। संविधान में इंडिया दैट इज भारत लिखा है और यह बिल्कुल सही है। 

एक सवाल के जवाब में राहुल गांधी ने कहा कि भाजपा का मानना है कि सत्ता को केंद्रीकृत किया जाना चाहिए, धन को केंद्रित किया जाना चाहिए और भारत के लोगों के बीच बातचीत को दबा दिया जाना चाहिए। भारत में इस समय महात्मा गांधी और नाथूराम गोडसे के दृष्टिकोण के बीच लड़ाई है।

राहुल गांधी ने कहा कि आज भारत की प्रकृति को बदलने का प्रयास किया जा रहा है। भारत में भेदभाव और हिंसा बढ़ी है। हमारे देश की लोकतांत्रिक संस्थाओं पर चौतरफा हमला हो रहा है। अल्पसंख्यक, दलित, आदिवासियों पर हमला किया जा रहा है। 

लघु और मध्यम व्यवसायों की समस्याओं का जिक्र करते हुए राहुल गांधी ने एक प्रश्न के उत्तर में कहा कि मौजूदा सरकार की नीतियों ने लघु और मध्यम क्षेत्र को नष्ट और तबाह कर दिया। यह सेक्टर सबसे ज्यादा रोजगार देता था। जीएसटी और नोटबंदी इस क्षेत्र पर दोतरफा हमला था। उनकी चार हजार किलोमीटर की भारत जोड़ो यात्रा के दौरान युवाओं ने उन्हें तीन मुख्य समस्याओं के बारे में बताया था, जिसमें बढ़ती बेरोजगारी, बढ़ती गरीबी, धन का असमान वितरण शामिल है। भारत में पिछले 40 साल में सबसे ज्यादा बेरोजगारी है।

रूस-यूक्रेन जंग से जुड़े एक सवाल पर राहुल गांधी ने कहा कि हम रूस-यूक्रेन जंग पर भारत के रुख का समर्थन करते हैं। रूस से हमारे अच्छे रिश्ते हैं। विपक्ष भी इस मुद्दे पर वही स्टैंड लेता जो सरकार ने लिया है।

कश्मीर और अनुच्छेद 370 से जुड़े सवाल पर राहुल गांधी ने कहा कि कश्मीर भारत का अभिन्न अंग है और हमारा आंतरिक मामला है। अनुच्छेद 370 पर हमारी स्थिति बहुत स्पष्ट है। यह सीडब्ल्यूसी में पारित एक प्रस्ताव में है। हम यह सुनिश्चित करने के पक्ष में हैं कि हमारे देश में हर एक व्यक्ति को अपनी आवाज मिले, खुद को अभिव्यक्त करने की अनुमति हो। कश्मीर का विकास होना चाहिए, कश्मीर की प्रगति होनी चाहिए और कश्मीर में शांति होनी चाहिए।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow