अभिलेख प्रदर्शनी एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम में महिला सशक्तिकरण पर जोर

प्रयागराज में मिशन शक्ति के तहत अभिलेख प्रदर्शनी और सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित हुए।

अक्टूबर 13, 2024 - 21:36
 0  10
अभिलेख प्रदर्शनी एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम में महिला सशक्तिकरण पर जोर
अभिलेख प्रदर्शनी एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम में महिला सशक्तिकरण पर जोर

प्रयागराज: प्रयागराज के शक्तिपीठ मॉकल्याणी देवी मंदिर परिसर में शनिवार को “नारी उत्थान एवं महिला सशक्तिकरण” विषयक अभिलेख प्रदर्शनी और सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम क्षेत्रीय अभिलेखागार, प्रयागराज (संस्कृति विभाग) की ओर से आयोजित किया गया। जेलर शैलेन्द्र प्रताप सिंह और मंदिर समिति के अध्यक्ष पंडित सुशील पाठक ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया और महिला सशक्तिकरण पर आधारित अभिलेख प्रदर्शनी का अवलोकन किया।

कार्यक्रम के दौरान सुप्रसिद्ध गायिका प्रतिमा मिश्रा ने देवी गीतों की भावपूर्ण प्रस्तुतियां दीं, जिनमें “कब से ठाढ़ी दुवरिया” और “माई के भवनवा करब दर्शनवा” जैसे भजनों ने श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। डॉ. रश्मि शुक्ला और केके पाठक ने भी अपने भजनों से श्रद्धालुओं का दिल जीता। इस अवसर पर प्रमुख अतिथियों और श्रद्धालुओं ने कार्यक्रम का आनंद उठाया।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow