मानव सेवा ही जीवन का आधार होना चाहिए:विनीता कुदेशिया 

वृद्ध आश्रम “आधार शिला “ नैनी प्रयागराज मे 21 पलंग एवं 21 गद्दे दान किए

Sep 28, 2024 - 20:35
 0  16
मानव सेवा ही जीवन का आधार होना चाहिए:विनीता कुदेशिया 
मानव सेवा ही जीवन का आधार होना चाहिए:विनीता कुदेशिया 

जैनुल आब्दीन

प्रयागराज। महिला चेतना क्लब इफको फूलपुर की अध्यक्षा श्रीमती विनीता क़ुदेशिया ने बीते को शुक्रवार को वृद्ध आश्रम “आधार शिला “ नैनी प्रयागराज मे 21 पलंग एवं 21 गद्दे दान किए । इसके अतिरिक्त “ दाल भात परिवार” संस्था के माध्यम से संगम पर 500 ग़रीब एवं विकलांग लोगों को भोजन कराया। 

महिला चेतना क्लब हमेशा ही ग़रीब एवं अनाथ लोगो की मदद के लिए तत्पर रहता है।इस अवसर पर महिला चेतना क्लब की अध्यक्षा विनीता कुदेशिया ने कहा कि मानव सेवा ही जीवन का आधार होना चाहिए इससे व्यक्ति एवं समाज दोनों का उत्थान होता है । इस कार्यक्रम मैं उनके साथ श्रीमती रमा वैश,श्रीमती सुनीता मिश्रा, श्रीमती मीनू भंडारी, श्रीमती अलका गुप्ता, श्रीमती पूनम शर्मा, श्रीमती अनामिका मिश्रा, श्रीमती विभा सही, एवं श्रीमती ममता राज सिंह भी मौजूद रही।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow