राजकुमार अध्यक्ष, भारत लाल महामंत्री व नीरज को उपाध्यक्ष चुना गया

Sep 6, 2024 - 22:47
 0  19
राजकुमार अध्यक्ष, भारत लाल महामंत्री व नीरज को उपाध्यक्ष चुना गया

प्रयागराज। रामलीला महोत्सव कार्यक्रम को सफल बनाने को लेकर श्रीरामलीला कमेटी बाबूगंज बाजार की आम बैठक श्री मनकामेश्वर नाथ मंदिर के प्रांगण में रामजी गुप्ता की अध्यक्षता में आयोजित की गई। फूलपुर क्षेत्र की प्रतिष्ठित रामलीला कमेटियों में बाबूगंज का अपना एक अलग पहचान है। 1961 से मंचित रामलीला में क्षेत्र के कई महत्वपूर्ण कलाकारों को रंग मंच पर अभिनय करने का मौका मिला है।

रामलीला मंचन से पूर्व रामलीला कमेटी की आमसभा में सर्वसम्मति से राज कुमार मोदनवाल को अध्यक्ष व भारत लाल जायसवाल को महामंत्री तथा नीरज जायसवाल को उपाध्यक्ष चुना गया। रामजी केसरवानी को उपमंत्री की जिम्मेदारी सौंपी गई। वही 1971 से लगातार कोषाध्यक्ष पद की कमान संभाल रहे सुरेश चंद्र केसरवानी को निर्विरोध निर्वाचित किया गया। कोषाध्यक्ष सुरेश चंद्र केसरवानी ने गतवर्ष का लेखा-जोखा प्रस्तुत किया।

दीपक जायसवाल को सूचना एवं प्रसारण मंत्री, मनीष केसरवानी को आय-व्यय निरीक्षक के साथ ही अशोक कुमार केसरवानी को रामलीला कमेटी का संरक्षक मनोनीत किया गया। प्रबंधक विजयपाल,निर्देशक की जिम्मेदारी शिव कुमार गुप्ता,राजेंद्र कुमार पटेल को सौंपी गई। मंच निर्देशक संदीप जायसवाल,मोनू साहू व वीरेंद्र जायसवाल का चयन किया गया। रामलीला मंचन को सकुशल संपन्न कराने के उद्देश्य से सलाहकार के रूप में डा.राकेश केसरवानी,रविंद्र मिश्र शास्त्री व विजय चंद्र विश्वकर्मा को जिम्मेदारी सौंपी गई। मेला प्रबंधक भास्कर सिंह पटेल, आलोक यादव चुनें गये।रामलीला मंचन आगामी 2 अक्टूबर से प्रारंभ होगा व दशहरा 11 अक्टूबर को आकर्षक झांकियों व विभिन्न कार्यक्रमों के साथ संपन्न होगा। रामलीला सकुशल संपन्न कराने के लिए व्यवस्थापक मंडल सहित मेला पदाधिकारियों का भी चयन किया गया।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow