वन जीवों को संरक्षण देना सभी की जिम्मेदारी:अशोक कुमार   

प्रयागराज । वन संपदा हमारी धरोहर होती है वन जीवों को संरक्षण देना हम सभी की जिम्मेदारी होती है। उक्त बातें बुधवार को फूलपुर विकास खंड के कोड़ापुर गांव के पूर्व माध्यमिक विद्यालय में आयोजित गोष्ठी को संबोधित करते हुए वन क्षेत्राधिकारी फूलपुर अशोक कुमार ने बतौर मुख्य अतिथि कही।

जुलाई 3, 2024 - 22:29
 0  20
वन जीवों को संरक्षण देना सभी की जिम्मेदारी:अशोक कुमार   

उन्होंने कहा वन महोत्सव के अंतर्गत विभाग द्वारा एक सप्ताह के लिए जागरूकता पखवाड़ा मनाया जा रहा है पेड़ पौधे हमारे सुखमय जीवन के लिए अत्यंत उपयोगी होते है इनकी सुरक्षा अपने बच्चों की तरह करनी चाहिए जिससे हम सभी को अच्छी हवा और शुद्ध आक्सीजन मिल सके। विद्यालय के प्रधानाध्यापक विक्रम बिरंची ने कहा की देश और प्रदेश को जब तक हरित क्रांति नहीं आयेगी तब तक दिनो दिन तापमान बढ़ता जायेगा यह मानव जीवन के लिए खतरे की घंटी है अभी से हम सब अधिक से अधिक पेड़ पौधे लगाकर उनकी देखभाल करके उन्हे अपने जीवन के लिए बेहतर स्वरूप दे जिससे आने वाली पीढ़ी बेहतर जीवन व्यतीत कर सके। उप क्षेत्रीय वन अधिकारी अरविंद कुमार ने कहा की प्रत्येक वर्ष जितने पौधे रोपित किए जाते है यदि समाज के लोग अपनी जिम्मेदारियां समझ कर उसकी देखभाल करे तो पूरे देश में हरित क्रांति अपने आप आ जायेगी। गोष्ठी का संचालन वरिष्ठ पत्रकार प्रधानपति कोड़ापुर मौजी लाल रावत ने किया। इस मौके पर विद्यालय के अध्यापक अजय कुमार अध्यापिका नीता उपाध्याय,रमा देवी,वन विभाग से राम निरंजन,वन दरोगा राम चंद्र यादव,संत राम मौर्य,अवधेश कुमार पटेल सहित बड़ी संख्या में बच्चे उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow