संगठन के विस्तार में विस्तारको की सबसे बड़ी भूमिका रही है: महापौर

प्रयागराज। महापौर गणेश केसरवानी एवं भाजपा कार्यकर्ताओं ने भारतीय जनता पार्टी के शीर्ष नेतृत्व के द्वारा लोकसभा चुनाव की दृष्टि से लगाए गए इलाहाबाद लोकसभा के विस्तारक प्रिंस गुप्ता एवं फूलपुर लोकसभा के विस्तारक ऋषभ महाजन को कीडगंज कैम्प कार्यालय में सम्मानपूर्वक विदाई की।

मई 29, 2024 - 15:34
 0  10
संगठन के विस्तार में विस्तारको की सबसे बड़ी भूमिका रही है: महापौर
संगठन के विस्तार में विस्तारको की सबसे बड़ी भूमिका रही है: महापौर

इस अवसर पर महापौर गणेश केसरवानी ने कहा कि निश्चित रूप से विस्तारको के त्याग तपस्या के कारण ही  भारतीय जनता पार्टी विश्व की सबसे बड़ी पार्टी बनने का गौरव प्राप्त किया है और संगठन के विस्तार में विस्तारको की बहुत बड़ी भूमिका रही है उनके द्वारा किए जाने वाले कार्य एवं मार्गदर्शन कार्यकर्ताओं को संगठन के प्रति जागरूक रहने का मार्गदर्शन मिलता रहा है और और आगे भी मिलता रहेगा।

जिला प्रवक्ता राजेश केसरवानी ने बताया कि संगठन के शीर्ष नेतृत्व ने 6 महीना पूर्व बलिया के रहने वाले प्रिंस गुप्ता को इलाहाबाद लोकसभा का एंव मऊ के रहने वाले ऋषभ महाजन को फूलपुर लोकसभा का विस्तारक बनाकर प्रयागराज भेजा था जिन्होंने एक-एक बूथो पर जाकर बूथो का निर्माण किया और बूथो की सशक्तिकरण को लेकर महत्वपूर्ण भूमिका निभाई और लोकसभा के सभी करणीय कार्यों को बखूबी निभाने में कार्यकर्ताओं को प्रेरित करते हुए उनका सहयोग प्रदान किया। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने उन्हें अग्रिम जीत की बधाई दी और पुनः एक बार प्रयागराज आने का निमंत्रण दिया।सम्मानित करने वालों में राजेश केसरवानी,पदुम जायसवाल, प्रमोद मोदी,पार्षद मुकेश कसेरा,आनंद जायसवाल ,दिनेश विश्वकर्मा,भरत केसरी,अजय अग्रहरि शत्रुघ्न जायसवाल मनीष केसरवानी, सुभाष वैश्य राजन शुक्ला गिरजेश मिश्रा आदि सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow