अपने माता -पिता को वृद्धाश्रम भेजने से हम सबको रोकना होगा: डा.सिंह

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ कल्याणी नगर में स्थित इस्कॉन मंदिर में कुटुंब प्रबोधन, काशी प्रांत, प्रयाग भाग की ओर से कुटुंब प्रबोधन कार्यक्रम आयोजित किया गया

अक्टूबर 5, 2023 - 17:49
 0  13
अपने माता -पिता को वृद्धाश्रम भेजने से हम सबको रोकना होगा: डा.सिंह
अपने माता -पिता को वृद्धाश्रम भेजने से हम सबको रोकना होगा: डा.सिंह

जैनुल आब्दीन

प्रयागराज। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ कल्याणी नगर में स्थित इस्कॉन मंदिर में कुटुंब प्रबोधन, काशी प्रांत, प्रयाग भाग की ओर से कुटुंब प्रबोधन कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रांत संयोजक डा. सुरेंद्र पाल सिंह संघचालक कल्याणी नगर विजय मल्होत्रा, क्षेत्र संयोजक कुटुंब प्रबोधन अशोक उपाध्याय और इस्कॉन मंदिर के स्थानीय अध्यक्ष ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस मौके पर सह प्रांत संयोजक कुटुंब प्रबोधन डा.सुरेंद्र पाल सिंह ने कहा कि गांव और शहर में कुटुंब प्रबोधन की अलग आवश्यकता और सामाजिक व्यवस्था के अनुसार किस प्रकार सनातन हिंदू संस्कृति को बचाया जा सकता है

इस पर सभी को विचार करना होगा। डा.सिंह ने कहा कि परंपराओं से एक आदर्श कुटुंब की ओर उन्मुख होकर वसुधैव कुटुंबकम की उक्ति चरितार्थ कर सकते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि अपने माता पिता को वृद्ध आश्रम में भेजने की जो मंशाएं आज के लोगों के मन में जाग रही हैं उसे हम सबको मिलकर रोकना होगा। उन्होंने कहा कि कुटुंब प्रबोधन के माध्यम से इसमें परिवर्तन लाया जा सकता है। क्षेत्र संयोजक कुटुंब प्रबोधन अशोक उपाध्याय ने कहा कि समृद्धि के साथ विकृति भी आती है। उस विकृति से कैसे सोलह संस्कारों के माध्यम से परिवार और समाज को बचा सकते हैं। कहा कि जिनके पास अधिक धन था, उनका धन कोरोना के कालखण्ड में धरा का धरा रह गया। वह किसी काम में नहीं आया।

अगर आपका परिवार अच्छा होगा तो समाज अच्छा होगा। पीढ़ियों के बीच कैसे सामंजस स्थापित किया जा सकता है यह हम सबको मिलकर तय करना होगा। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त अपर आयुक्त सीजीएसटी जीवन लाल पांडेय, राज्यकर अधिकारी सीजीएसटी संदीप मिश्रा, प्रांत कार्यकारिणी सदस्य एवं पूर्व अपर महाधिवक्ता उत्तर प्रदेश सरकार शिव कुमार पाल, विभाग कुटुंब संयोजक बाल कृष्ण, भाग कार्यवाह प्रयाग दक्षिण आशीष मोहन, भाग कुटुंब संयोजक वंश नारायण, नगर कार्यवाह सुचित टंडन, शाखा कार्यवाह इंद्रभूषण पाठक, प्रेम प्रकाश आदि सैकड़ों की संख्या में स्वयंसेवक मौजूद रहें।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow