राष्ट्र रक्षा का संकल्प लेकर राष्ट्रवाद का कमल खिलाएंगे:महापौर
भाजपा सिविल लाइन मंडल के द्वारा वोटर महा चेतना अभियान कार्यशाला एवं मेरा माटी मेरा देश अभियान का आयोजन भाजपा सिविल लाइन कार्यालय में किया गया

जैनुल आब्दीन
प्रयागराज। भाजपा सिविल लाइन मंडल के द्वारा वोटर महा चेतना अभियान कार्यशाला एवं मेरा माटी मेरा देश अभियान का आयोजन भाजपा सिविल लाइन कार्यालय में किया गया। इस होटल पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि महापौर में भाजपा महानगर अध्यक्ष गणेश केसरवानी ने उपस्थित कार्यकर्ताओं को कहा कि कांग्रेस और उसके सहयोगी दल इंडिया शब्द का भ्रम फैलाकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बढ़ते हुए कदम को रोकना चाहते हैं पर जनता इनके भ्रम में नहीं आने वाली है
उन्होंने कहा कि मोदी जी राष्ट्र रक्षा का संकल्प लेकर भारत और भारत की संस्कृति का गौरव बढ़ा रहे हैं जिसे हमें झुकने नहीं देना उन्होंने कहा कि राष्ट्र रक्षा से बढ़कर कोई यज्ञ नहीं होता राष्ट्र रक्षा से बढ़कर कोई व्रत नहीं होता इसलिए हम सब रक्षा पर्व पर राष्ट्र रक्षा का संकल्प लेते हुए वोटर महा अभियान को सफल बनाकर आने वाले आगामी चुनाव में राष्ट्रवाद का कमल खिलाएंगे।
इस अवसर पर कार्यक्रम के मुख्य वक्ता भाजपा महानगर उपाध्यक्ष राजू पाठक ने वोटर महा अभियान की करणीय कार्यों पर चर्चा की। मीडिया प्रभारी राजेश केसरवानी ने बताया कि सिविल लाइन मंडल के कार्यकर्ताओं ने इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष विजय श्रीवास्तव के नेतृत्व में मेरा माटी मेरा देश अभियान के अंतर्गत अमृत कलश में वसुधा को वंदन और वीरों को नमन करते हुए राष्ट्र रक्षा का संकल्प लिया।
कार्यशाला में प्रमुख रूप से रणजीत सिंह ,मुरारी लाल अग्रवाल,मंडल अध्यक्ष विजय श्रीवास्तव,राजेश केसरवानी, गिरिजेश मिश्रा, राजन शुक्ला हरीश पासवान, राम मूर्ति विश्वकर्मा, गौरीश आहूजा एवं सिविल लाइन मंडल के सैकड़ो कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित रहें।
What's Your Reaction?






