विद्युत सार्ट सर्किट से छप्पर में लगी आग , ग्रामीणों के घंटो अथक प्रयास के बाद आग पर पाया गया काबू 

विशाल त्रिपाठी प्रतापगढ़। रानीगंज तहसील क्षेत्र के बसहा गांव निवासी फूलचंद रजक बकरी पालन कर परिवार का भरण पोषण करता है। वह बकरियों के लिए छप्पर  बनाया था। जिसमें आधा दर्जन बकरी बांध रखा था। शुक्रवार की दोपहर छप्पर से गुजरी विद्युत केबल में अचानक सार्ट सर्किट होने से  छप्पर में आग लग गई।

अप्रैल 26, 2024 - 17:09
 0  144
विद्युत सार्ट सर्किट से छप्पर में लगी आग , ग्रामीणों के घंटो अथक प्रयास के बाद आग पर पाया गया काबू 
विद्युत सार्ट सर्किट से छप्पर में लगी आग , ग्रामीणों के घंटो अथक प्रयास के बाद आग पर पाया गया काबू 

आग की उठती लपके देख जब तक लोग कुछ समझ पाते हल्ला गुहार मचाते तब तक आग ने पूरे छप्पर  को अपने आगोश में ले लिया।जिसमें बंधे आधा दर्जन बकरी आग की चपेट में आकर जलने लगे। यह सब देख आस-पास के लोग मौके पर पहुंचे आग बुझाने का प्रयास करने लगे। लेकिन सुखे सरपत और पछुआ हवा के चलते आग  पर काबू नहीं कर सके और आग बढ़ते बढ़ते दूसरे रिहायशी छप्पर को भी अपने आगोश में ले लिया।

आग लगने की सूचना मिलते ही ग्रामीण मौके पर पहुंचकर समरसेबल चलाकर घंटों अथक प्रयास के बाद आग पर काबू पाये। लेकिन तब तक आधा दर्जन बकरी, अनाज, वस्त्र, बर्तन, तखत, चारपाई, भूसा, लकड़ी, गृहस्थी का सारा सामान सहित करीब एक लाख रुपए का सामान जलकर राख हो गया। घटना की सूचना मिलते ही ग्रामीणों की भारी भीड़ जुड़ गई। सूचना मिलते ही पशु चिकित्सक मौके पर पहुंचकर घायल बकरी का इलाज किया। और आधा दर्जन मृत बकरियों का पोस्टमार्टम किया। और क्षेत्रीय लेखपाल ने घटना का मौका मुआयना कर रिपोर्ट तहसील प्रशासन को भेज दिया।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow