उत्तर प्रदेश महिला शिक्षक संघ शिवगढ़ की ब्लॉक अध्यक्ष बनी राजकुमारी पटेल और महामंत्री बनी मालती सिंह 

विशाल त्रिपाठी प्रतापगढ़। रानीगंज तहसील क्षेत्र के बीआरसी सभागार में महिला शिक्षकों की एक आवश्यक बैठक की गई। जिसमें उत्तर प्रदेश महिला शिक्षक संघ इकाई विकासखंड शिवगढ़ का गठन किया गया। कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष मीना पुष्पाकर एवं महामंत्री स्नेहा शुक्ला ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों का स्वागत कर संगठन के विस्तार का जिम्मा सौंपा।

अप्रैल 20, 2024 - 22:27
 0  12
उत्तर प्रदेश महिला शिक्षक संघ शिवगढ़ की ब्लॉक अध्यक्ष बनी राजकुमारी पटेल और महामंत्री बनी मालती सिंह 
उत्तर प्रदेश महिला शिक्षक संघ शिवगढ़ की ब्लॉक अध्यक्ष बनी राजकुमारी पटेल और महामंत्री बनी मालती सिंह 

बैठक के बाद उत्तर प्रदेश महिला शिक्षक संघ इकाई विकासखंड शिवगढ़ अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सर्वसम्मति से राजकुमारी पटेल प्रधानाध्यापिका कंपोजिट विद्यालय जामताली को सौपी गई। इसी तरह महामंत्री मालती सिंह प्र.अ. वीठलपुर, मीडिया प्रभारी संचिता सिंह प्र.अ. भैसौवना, कोषाध्यक्ष  सुषमा सिंह, प्र.अ. बालीपुर, वरिष्ठ उपाध्यक्ष मनीषा गौतम प्र.अ. मऊ, उपाध्यक्ष सपना देवी प्र.अ. बीरापुर, अर्चना सिंह स.अ.  मऊ,  रुचि द्विवेदी स. अ. वीजेमऊ , लौंगलता मिश्रा शिक्षामित्र बीजेमऊ, मंत्री निधि सिंह स.अ. बसहा, संगठन मंत्री संगीता मौर्य स.अ. कूराडीह , नीलम देवी शिक्षा मित्र बीरापुर, को सर्वसम्मति से मनोनीत कर प्राधिकार पत्र सौंपा गया।

इस दौरान नव नियुक्त ब्लॉक अध्यक्ष राजकुमारी पटेल ने कहा कि मुझे ब्लॉक अध्यक्ष की जो जिम्मेदारी सौपी गई है उसपर खरा उतरने का प्रयास करूंगी। और शिक्षिकाओं के मान सम्मान की लड़ाई में आगे रहूंगी। और सदैव न्याय दिलाने का प्रयास करूंगी। इसके उपरांत महिला शिक्षक संघ की तरफ से  मतदाता जागरूकता अभियान की शुरुआत कर रैली निकाली गई। जिसमे मुख्य रूप से एआरपी शिवगढ़ सुशील कुमार द्विवेदी   प्रधान प्रमोद कुमार दुबे, सुरेश कुमार विश्वकर्मा, विजय शंकर वेणु, बालमुकुंद मौर्य, श्रीप्रकाश पुष्पजीवी, विवेक रजक एवं क्षेत्रीय शिक्षक एवं शिक्षिकाओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow