फ्री पैड बांटकर दी 'मैं हूँ पैड वूमन' अभियान की जानकारी

बरेली। मोहनपुर गांव में रविवार को निशुल्क सेनेटरी पैड वितरण कार्यक्रम का आयोजन हुआ। माधवराव सिंधिया पब्लिक स्कूल के प्रबंधक डॉ सौरभ कुमार अग्रवाल ने महिलाओं और बालिकाओं को सेहत के मंत्र बताए। घर से लेकर खुद तक की स्वच्छता पर लंबी चर्चा की। निशुल्क सेनेटरी पैड देने के साथ ही सभी को 

जून 3, 2024 - 22:56
 0  14
फ्री पैड बांटकर दी 'मैं हूँ पैड वूमन' अभियान की जानकारी


"जी हां! मैं हूँ पैड वूमन" अभियान की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि सैनिटरी पैड के इस्तेमाल के लिए महिलाओं को जागरूक करने का यह महा अभियान पहली जून से 15 जून तक चलेगा। अधिक से अधिक महिलाओं को सैनिटरी पैड के इस्तेमाल को प्रेरित करना और पैड के इस्तेमाल को लेकर झिझक को तोड़ना इस अभियान का उद्देश्य है। कोई भी महिला इस अभियान से जुड़ सकती है। बस उन्हें सेनेटरी पैड खरीद कर ज्यादा से ज्यादा महिलाओं को उसके इस्तेमाल के लिए प्रेरित करना है। महिलाओं को प्रेरित करते समय ली गई सेल्फी 15 जून तक 9259111316 नंबर पर भेजिए। अलग-अलग बालिकाओं-महिलाओं के साथ अधिक से अधिक सेल्फी भेजने वाली महिलाओं को टमोटिया ट्रस्ट "पैड वूमन" का खिताब देगा। सेल्फ़ी भेजते समय व्हाट्सएप मैसेज में अपना नाम, व्यवसाय, पता और फोन नंबर लिखना न भूले। 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow