मोदी की सुनामी में कांग्रेस हवा में उड़ जाएगी: नीरज त्रिपाठी

जैनुल आब्दीन  प्रयागराज। भारतीय जनता पार्टी शहर दक्षिणी विधानसभा में इलाहाबाद लोकसभा प्रत्याशी नीरज त्रिपाठी का जन संवाद एवं जनसंपर्क कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

मई 2, 2024 - 22:42
 0  12
मोदी की सुनामी में कांग्रेस हवा में उड़ जाएगी: नीरज त्रिपाठी
मोदी की सुनामी में कांग्रेस हवा में उड़ जाएगी: नीरज त्रिपाठी

इस ऑफर पर भाजपा प्रत्याशी नीरज त्रिपाठी ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्वर्गीय रामचंद्र वैश्य के सुपुत्र एवं भाजपा नेता विजय वैश्य के आवास पर आयोजित जन संवाद कार्यक्रम में कहा की शहर दक्षिणी विधानसभा मेरे पिता पूर्व राज्यपाल स्वर्गीय केसरी नाथ त्रिपाठी की कर्मभूमि रही है और इस क्षेत्र का विकास करना मेरे लिए पिता की सेवा के बराबर होगा और कहा कि मैं सेवक बनकर आपके बीच में आया हूं और सेवक बनकर जनता की सेवा करूंगा और कहा कि देश के अंदर मोदी की सुनामी चल रही है इसमें कांग्रेस हवा की तरह उड़ जाएगा और देश की जनता कांग्रेस को वोट देना नहीं चाहती इसलिए आप सभी से निवेदन करता हूं 25 मई को घर घर में खुशहाली लाने के लिए देश और इलाहाबाद के विकास के लिए कमल का बटन दबाकर और मोदी जी के हाथों को मजबूत करें।इस अवसर पर प्रत्याशी ने राम भवन चौराहे से लेकर बहादुरगंज ऊंचा मंडी लोकनाथ चौक घंटाघर खोवा मंडी आदि क्षेत्रों में सघन जनसंपर्क करते हुए जनता जनार्दन से जीत का आशीर्वाद मांगा। इस अवसर स्वागत भाजपा नेता विजय वैश्य ने एवं मंडल अध्यक्ष सुमित वैश्य ने किया।संचालक राजेश केसरवानी ने किया।इस अवसर पर रामजी केसरवानी,गिरी बाबा, मुरारी लाल अग्रवाल,विधानसभा प्रभारी सुरेश मौर्य ,संयोजक  ज्ञानेश्वर शुक्ला,मीडिया प्रमुख गोपाल मालवीय,पार्षद सुनीता चोपड़ा,पार्षद किरन जायसवाल, डॉक्टर एलएस ओझा डॉक्टर बी बी अग्रवाल, पार्षद नीरज टंडन, पार्षद ओपी द्विवेदी,पदुम जायसवाल, प्रमोद मोदी,बसंत लाल आजाद, विवेक अग्रवाल गिरीजेश मिश्रा शिखा खन्ना, अतुल खन्ना,आनंद जायसवाल, मनोज मिश्रा,राघवेंद्र मिश्रा,दिनेश विश्वकर्मा,पार्षद रूद्र सेन जायसवाल,चंद्रशेखर वैश्य,नरेंद्र जयसवाल,घनश्याम मौर्य, शत्रुघ्न जायसवाल,अभिषेक,सत्या जायसवाल एवं सैकड़ों भाजपा के कार्यकर्ता रहे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow