लखनऊ नगर निगम जोन 6 में हो रहा भ्रष्टाचार

मई 30, 2024 - 22:26
 0  43
लखनऊ नगर निगम जोन 6 में हो रहा भ्रष्टाचार
लखनऊ नगर निगम जोन 6 में हो रहा भ्रष्टाचार

लखनऊ नगर निगम जोन 6 में भ्रष्टाचार के मामले को लेकर आज नगर निगम की पार्षद रजनी गुप्ता ने नगर आयुक्त को पत्र लिखकर स्थिति से अवगत करवाया। रजनी गुप्ता ने अपने पत्र में बताया कि नगर निगम जोन सिक्स में मृत्यु प्रमाण पत्र के एवज में 100 रुपये लिए जा रहे हैं, जो कि निर्धारित शुल्क से अधिक है।

पीड़ित आशीष साहू ने इसका प्रमाण देते हुए कहा कि कल वह अपने पिता स्वर्गीय राम बिहारी साहू के मृत्यु प्रमाण पत्र के लिए ठाकुरगंज स्थित नगर निगम कार्यालय गए थे। वहां की खिड़की पर मृत्यु प्रमाण पत्र के लिए 30 रुपये का निर्धारित शुल्क है, लेकिन उनसे 100 रुपये नकद लिए गए।

रजनी गुप्ता ने अपने पत्र में नगर निगम आयुक्त से संबंधित बाबू के खिलाफ उचित कार्यवाही की मांग की है। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की भ्रष्ट गतिविधियों से जनता को परेशानी होती है और सरकारी कामकाज में विश्वास कम होता है। उन्होंने जोर देकर कहा कि इस मामले की गहन जांच की जाए और दोषियों के खिलाफ सख्त कदम उठाए जाएं।

इस भ्रष्टाचार के मुद्दे ने लखनऊ नगर निगम की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर दिए हैं। नगर निगम के आयुक्त से उम्मीद की जा रही है कि वे इस मामले को गंभीरता से लें और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करें ताकि भविष्य में इस प्रकार की घटनाएं न हो।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow