नगर निगम की तीसरी बैठक में पुनरीक्षित बजट वित्तीय वर्ष 2023-24 5,04,82,68,343 रूपये प्रस्तुत किया गया
मथुरा। नगर निगम मथुरा वृन्दावन की सदन की तृतीय बैठक जनरलगंज स्थित नगर निगम मथुरा वृन्दावन के नवीन हॉल में महापौर विनोद कुमार अग्रवाल की अध्यक्षता में नगर आयुक्त शशांक चौधरी की उपस्थिति में सम्पन्न हुई।

बैठक में महापौर के निर्देशों के अनुपालन में सदन प्रभारी सहायक नगर आयुक्त राकेश कुमार त्यागी द्वारा तृतीय बैठक प्रारम्भ की गई। बैठक के दौरान नगर निगम मथुरा वृन्दावन मथुरा के द्वितीय अधिवेशन सदन की 30 दिसम्बर 2023 को हुई बैठक की संम्पुष्टि सर्वसम्मति से की गयी।
लेखाधिकारी राजेश कुमार गौतम ने नगर निगम मथुरा वृन्दावन का पुनरीक्षित बजट वित्तीय वर्ष 2023-24 5,04,82,68,343 रूपये प्रस्तुत किया गया। जिस पर विस्तृत चर्चा के उपरान्त सर्व सम्मति से स्वीकृति प्रदान की गयी। राजेश कुमार गौतम लेखाधिकारी द्वारा नगर निगम मथुरा वृन्दावन का मूल बजट वित्तीय वर्ष 2024-25 के लिए 5,87,74,13,193 प्रस्तुत किया गया। जिस पर विस्तृत चर्चा के उपरान्त सर्व सम्मति से स्वीकृति प्रदान की गयी। नगर निगम मथुरा वृन्दावन में वर्तमान वित्तीय वर्ष के कर अदायगी पर दी जाने वाली 10 प्रतिशत छूट की अवधि को एक फरवरी से 31 मार्च तक की वृद्धि किये जाने की सर्व सम्मति से स्वीकृति प्रदान की गयी। चर्चा के दौरान पार्षद रेनू तिलकवीर चौधरी के द्वारा मांग की गई की समस्त पार्षदों को अयोध्या में श्री राम मंदिर में रामलला के दर्शन की व्यवस्था की जाए। इस पर महापौर एवं पार्षदगणों के द्वारा सहमति व्यक्ति की गई। बैठक में सर्व श्री उपसभापति श्री मुकेश सारस्वत एवं समस्त पार्षदगण तथा नगर निगम के अधिकारीगण उपस्थित रहे।
What's Your Reaction?






