प्रयागराज में 6 नए नलकूपों का लोकार्पण, 70 हजार लोगों को राहत
प्रयागराज में महापौर गणेश केसरवानी ने 6 नए नलकूपों का लोकार्पण किया। इससे 70 हजार लोगों को पेयजल समस्या से राहत मिली।
जैनुल आब्दीन
प्रयागराज। महाकुंभ-2025 की तैयारियों के बीच प्रयागराज में विकास कार्यों की रफ्तार तेज हो गई है। शनिवार को महापौर गणेश केसरवानी ने नगर निगम के अलग-अलग वार्डों में 6 नए बड़े रिबोर नलकूपों का लोकार्पण किया। इन नलकूपों के शुरू होने से करीब 70 हजार लोगों को पेयजल की समस्या से निजात मिलेगी।
महापौर गणेश केसरवानी ने कहा कि पेयजल समस्या को लेकर कई इलाकों से शिकायतें मिल रही थीं। इन नलकूपों के चालू होने से स्थानीय लोगों को अब स्वच्छ और शुद्ध पेयजल आसानी से उपलब्ध हो सकेगा। उन्होंने कहा कि नगर निगम का उद्देश्य शहरवासियों को स्वच्छ जल और स्वच्छ पर्यावरण देना है।
कहां लगाए गए नलकूप:
नलकूप लगाने का काम जल निगम द्वारा 15वें वित्त आयोग की राशि से जोन-1, जोन-2, जोन-4 और जोन-6 में किया गया है।
जोन-1: चकिया, आशिफ मस्जिद के पास, नई बस्ती करबला और सुरी मार्ग दुर्गा मंदिर के पीछे राजरूपपुर
जोन-2: अटाला की दलित बस्ती और चौक गंगादास क्षेत्र रानी मंडी
जोन-4: बैरहना रेलवे क्रॉसिंग, इंद्रपुरी कॉलोनी
जोन-6: पीपल गांव
महापौर ने किया सराहनीय प्रयास:
महापौर गणेश केसरवानी ने कार्यक्रम में कहा कि शहर के हर नागरिक को स्वच्छ पेयजल मिलना हमारा प्रमुख लक्ष्य है। इसके लिए नगर निगम लगातार प्रयास कर रहा है। उन्होंने बताया कि महाकुंभ से पहले पेयजल आपूर्ति को और बेहतर बनाने के लिए भी कई योजनाएं चल रही हैं।
कार्यक्रम में शामिल गणमान्य लोग:
इस मौके पर नगर निगम के पार्षदगण और जलकल विभाग के अधिकारी मौजूद रहे। प्रमुख रूप से आकाश सोनकर, सुनीता चोपड़ा, परवेज अंसारी, मोहम्मद आजम, मिथिलेश सिंह, दीपिका जैसल, सरफराज अहमद, मनोज मिश्रा, कौशिकी सिंह, ज्ञान बाबू केसरवानी, गौरव गुप्ता, अजय हेला, जलकल विभाग के महाप्रबंधक कुमार गौरव, अधिशासी अभियंता संघ भूषण, प्रदीप कुमार यादव, अश्वनी कुमार भास्कर, मिथलेश पाल, श्रवण पाल, रंजन शुक्ला, सनी चोपड़ा और भरत केसरी समेत कई अन्य लोग मौजूद रहे।
महापौर ने कहा कि आने वाले समय में और भी इलाकों में पेयजल आपूर्ति को सुचारू बनाने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं।
What's Your Reaction?