सावधान : प्रतिबंधित प्लास्टिक से तैयार किये जा रहे रहे चम्मच कांटे

मथुरा। फास्ट फूड में उपयोग किया जा रहे खाद्य पदार्थ बेहद हानिकारक हैं। घी से लेकर सास तक स्वास्थ्य के लिए बेहद घातक हैं। यह खुद खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम कई बार कार्यवाही में साबित कर चुकी है। इतना ही नहीं चाउमीन, बर्गर जैसे फास्ट फूड में जो चम्मच कांटे ग्राहक को लगा कर खाने के लिए दिये जा रहे हैं वह भी बेहद हानिकारक हैं। 

अगस्त 22, 2024 - 21:46
 0  13
सावधान : प्रतिबंधित प्लास्टिक से तैयार किये जा रहे रहे चम्मच कांटे
ingredients used in fast food are extremely harmful

यह प्रतिबंधित प्लास्टिक से तैयार किये जा रहे हैं और सस्ते में दुकानदारों को उपलब्ध कराये जा रहे हैं। नगर निगम की टीम की ओर से की गई कार्यवाही में गुरुवार को मथुरा में ऐसे ही चम्मच कांटे और दूसरे सामान बनाने की एक फैक्ट्री का भंडा फोड हुआ। नगर निगम मथुरा  वृन्दावन क्षेत्रान्तर्गत लगातार प्रतिबंधित पॉलीथिन एवं सिंगल यूज प्लास्टिक के विरुद्ध अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के अन्तर्गत प्राप्त होने वाली प्रतिबंधित पॉलीथिन एवं सिंगल यूज प्लास्टिक को जब्त कर जुर्माना वसूल किये जाने की कार्यवाही की जा रही है।

बावजूद इसके इस तरह की प्रतिबंधित प्लास्टिक की उपलब्धता में कोई कमी दर्ज नहीं हो रही है। इसी क्रम में सहायक नगर आयुक्त कल्पना सिंह चौहान के निर्देश में गुरुवार को इंडस्ट्रियल एरिया  में संचालित फैक्ट्री से भारी मात्रा में प्रतिबंधित प्लास्टिक से बने हुए कांटा चम्मच आदि जब्त किए गए। फैक्ट्री संचालक के पर 50 हजार का जुर्माना किया गया है। साथ ही चेतावनी दी गई कि प्रतिबंध प्लास्टिक के समान का उत्पादन न किया जाए। इस मौके पर राजबहादुर सफाई निरीक्षक, प्रवर्तन दल कर्मी, दीपक शर्मा, राम कुमार आदि मौजूद रहे।

सुमित गोस्वामी

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow