मणिपुर के मुख्यमंत्री ने त्रिवेणी संगम में किया आस्था स्नान

मणिपुर के मुख्यमंत्री एन. बीरेन सिंह ने त्रिवेणी संगम में स्नान कर महाकुंभ 2025 की दिव्यता का अनुभव किया।

फ़रवरी 6, 2025 - 20:03
 0  7
मणिपुर के मुख्यमंत्री ने त्रिवेणी संगम में किया आस्था स्नान

जैनुल आब्दीन

महाकुंभ नगर। मणिपुर के मुख्यमंत्री एन. बीरेन सिंह महाकुंभ 2025 में भाग लेने के लिए महाकुंभ नगर पहुंचे। उन्होंने अपने आगमन का वीडियो सोशल मीडिया पर साझा करते हुए इस दिव्य आयोजन को ऐतिहासिक और दुर्लभ आध्यात्मिक अवसर बताया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि महाकुंभ केवल एक मेला नहीं, बल्कि भारतीय संस्कृति और आस्था का महान संगम है। उन्होंने महाकुंभ की दिव्यता और आध्यात्मिक ऊर्जा को पूरे देश को जोड़ने वाला बताया।

आज मुख्यमंत्री अपने मंत्रीमंडल के सहयोगियों और विधायकों के साथ त्रिवेणी संगम में पवित्र स्नान कर देश की शांति, समृद्धि और एकता के लिए प्रार्थना करेंगे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow