मां जंगली देवी मंदिर के प्रवेश द्वार पर मंत्रोच्चार के साथ शेर प्रतिमाओं की स्थापना

महाशिवरात्रि पर मां जंगली देवी मंदिर के प्रवेश द्वार पर मंत्रोच्चार के साथ दो शेर स्थापित किए गए, भक्तों ने की पूजा-अर्चना।

फ़रवरी 26, 2025 - 21:44
 0  17
मां जंगली देवी मंदिर के प्रवेश द्वार पर मंत्रोच्चार के साथ शेर प्रतिमाओं की स्थापना
मां जंगली देवी मंदिर के प्रवेश द्वार पर मंत्रोच्चार के साथ शेर प्रतिमाओं की स्थापना

कानपुर। महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर श्री जंगली देवी मंदिर ट्रस्ट द्वारा मंदिर के प्रवेश द्वार पर दो शेर प्रतिमाओं की स्थापना मंत्रोच्चार के साथ की गई। इस धार्मिक अनुष्ठान में श्रद्धालुओं ने भाग लिया और पूजन-अर्चन किया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भूपेश अवस्थी ने भाग लिया। ट्रस्ट की अध्यक्ष माया वर्मा, महामंत्री विजय पांडे, सचिन पंडित और कोषाध्यक्ष मनोज कपूर ने उन्हें शॉल पहनाकर सम्मानित किया। इस दौरान महामंत्री विजय पांडे ने जानकारी दी कि मंदिर के प्रवेश द्वार का भी शिलान्यास किया गया है और जल्द ही यह नया स्वरूप लेगा।

प्रतिमा स्थापना के दौरान विद्वान पंडितों द्वारा मंत्रोच्चार किया गया और विधिवत पूजा संपन्न हुई। इस अवसर पर बड़ी संख्या में भक्तगण उपस्थित रहे। महाशिवरात्रि के मौके पर मंदिर में विशेष रुद्राभिषेक भी किया गया, जिसके बाद प्रसाद वितरण का कार्यक्रम देर शाम तक चला।

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से श्रीमती नीलम शुक्ला, राजकुमार अवस्थी, रजत पांडे, रमेश कुमार तिवारी, कैलाश पाल, मनोज कपूर, पुजारी रामलला, राहुल मिश्रा, तुलसीराम, संजीव शुक्ला, प्रेम शंकर मिश्रा, विनय श्रीवास्तव और दिनेश त्रिपाठी सहित कई श्रद्धालु मौजूद रहे। आयोजन के सफल संचालन के लिए ट्रस्ट के सभी पदाधिकारियों और भक्तों का आभार व्यक्त किया गया।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow