यमुनापार के भाजपाइयों ने प्रधानमंत्री के मन की बात को जगह-जगह सुना

फ़रवरी 25, 2024 - 20:32
 0  12
यमुनापार के भाजपाइयों ने प्रधानमंत्री के मन की बात को जगह-जगह सुना

जैनुल आब्दीन

प्रयागराज। भारतीय जनता पार्टी यमुनापार के कार्यकर्ताओं ने 1435 बूथों पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात के 110वें संस्करण को सुना। जिलाध्यक्ष यमुनापार विनोद प्रजापति ने व्योहरा रामपुर करछना के बूथ संख्या 200 में कार्यकर्ताओं के साथ सुना और सभी कार्यकर्ताओं से कहा कि प्रधानमंत्री के मन की बात को आत्मसात करते हुए आगे बढ़े। भाजपा जिला मीडिया प्रभारी दिलीप कुमार चतुर्वेदी ने झंझरा चौबे नारीबारी के बूथ संख्या 269 पर मन की बात को सुनकर कहा प्रधानमंत्री मोदी की मन की बात करोड़ों कार्यकर्ताओं को छू जाती है सभी को उर्जा से भर राह दिखाती है। जिला उपाध्यक्ष और मन की बात के संयोजक जय सिंह पटेल ने भी कार्यकर्ताओं संग मन की बात को सुना। इस अवसर पर मनोज गुप्ता,राजकुमार मिश्रा,रजनीश तिवारी,सुनील प्रजापति,दिलीप प्रजापति,सुनीता शुक्ला,सोन चन्द्र केसरवानी,सुमित शुक्ला, दिव्यांशु चतुर्वेदी, सिध्दार्थ जायसवाल,दिव्यांश चतुर्वेदी,आर्यन शुक्ला आदि रहें।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow