12 अक्टूबर को पतंग प्रतियोगिता और प्रदर्शनी आयोजित करने का निर्णय

Sep 19, 2024 - 12:10
 0  11
12 अक्टूबर को पतंग प्रतियोगिता और प्रदर्शनी आयोजित करने का निर्णय

लखनऊ: उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल के प्रदेश कार्यालय में राजधानी के पतंग व्यापारियों की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में "लखनऊ पतंग विक्रेता एसोसिएशन" ने 12 अक्टूबर को पतंग प्रतियोगिता और प्रदर्शनी आयोजित करने का निर्णय लिया। इस अवसर पर एसोसिएशन के अध्यक्ष अब्दुल हमीद और महामंत्री विवेक अग्रवाल ने प्रदेश अध्यक्ष संजय गुप्ता को पतंग व्यवसाय की चुनौतियों से अवगत कराया।

संजय गुप्ता ने कहा कि पतंगबाजी लखनऊ की एक प्राचीन परंपरा और कला है, जो सभी उम्र के लोगों के लिए एक बेहतरीन शारीरिक व्यायाम भी है। उन्होंने पतंग विक्रेताओं की समस्याओं के समाधान का आश्वासन दिया और 25 सितंबर से चाइनीस मांझे के खिलाफ जागरूकता अभियान चलाने का निर्णय लिया गया। साथ ही, पतंग से होने वाली दुर्घटनाओं से बचाव के लिए पुराने लखनऊ के फ्लाईओवर्स पर तार बांधने की योजना भी बनाई गई।

दीपावली और जमघट के त्योहारों पर "मोदी-योगी" पतंग बनाने की योजना पर भी विचार किया गया। बैठक में प्रमुख रूप से एसोसिएशन के सदस्य अब्दुल हमीद, विवेक अग्रवाल, नीरज रस्तोगी, और अन्य व्यापारी उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow