विनय प्रताप सिंह को लखनऊ के जिलाध्यक्ष बनने पर भाजपाईयों में खुशी की लहर

कार्यकर्ता सर्वोपरि, उनकी भावना का ध्यान रखना हमारा दायित्व  -विनय प्रताप सिंह 

Sep 15, 2023 - 18:43
 0  122
विनय प्रताप सिंह को लखनऊ के जिलाध्यक्ष बनने पर भाजपाईयों में खुशी की लहर
विनय प्रताप सिंह को लखनऊ के जिलाध्यक्ष बनने पर भाजपाईयों में खुशी की लहर

निर्मल सैनी / आनंदी मेल

लखनऊ। लखनऊ जनपद का विनय प्रताप सिंह को भारतीय जनता पार्टी का जिलाध्यक्ष मनोनीत किए जाने पर उनके गांव में दिन भर बधाई देने वालों का तांता लगा रहा। भाजपाईयों सहित अन्य लोगों ने भी विनय प्रताप सिंह के जिलाध्यक्ष बनने पर खुशी का इजहार किया।

आपको बता दें कि भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी ने शुक्रवार को जिलाध्यक्षों की सूची जारी की,जिसमें लखनऊ जनपद से विनय प्रताप सिंह को भाजपा जिलाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है।जिलाध्यक्ष ने शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि हम कार्यकर्ताओं को साथ लेकर संगठन (पार्टी) को मजबूत करेंगे साथ ही उच्च पदाधिकारियों के निर्देशन में कार्य करेंगे,साथ ही सबसे अहम बात यह कही की कार्यकर्ता कुछ लेता नहीं बल्कि वह अपने संपूर्ण त्याग समर्पण के साथ खूब समय देता है। इसलिए कार्यकर्ता सर्वोपरि है और उनकी भावनाओं का ध्यान रखना हम सबका दायित्व हैं।व्यक्ति नहीं, बल्कि विचारधारा बड़ी होती है। संगठन में कार्यकर्ताओं का स्थान सर्वोपरि है।

बधाई देने पहुंचे कार्यकर्ता

विनय प्रताप सिंह को लखनऊ जनपद का भाजपा जिलाध्यक्ष बनाए जाने पर पदाधिकारी एवम् कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी जताई।भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी की घोषणा के बाद से लोगों के द्वारा विनय प्रताप सिंह को बधाई देने का सिलसिला जारी है।।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow