निकाय चुनाव ने आगामी loksabha चुनाव की दिशा तय कर दी है: चौधरी अनिल कुमार राज (प्रिंसराज)

आर एल पाण्डेय लखनऊ। वर्तमान राजनैतिक हालात पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए रुद्रसेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी अनिल कुमार राज ने आज कहा कि इस निकाय चुनाव ने आगामी लोकसभा चुनाव की दिशा तय कर दी है।

निकाय चुनाव ने आगामी loksabha चुनाव की दिशा तय कर दी है: चौधरी अनिल कुमार राज (प्रिंसराज)
निकाय चुनाव ने आगामी loksabha चुनाव की दिशा तय कर दी है: चौधरी अनिल कुमार राज (प्रिंसराज)

रुद्रसेना अध्यक्ष चौधरी अनिल कुमार राज ने विगत निकाय चुनावों को लोकसभा चुनाव का ट्रेलर बताया तथा कहा कि सपा के लगभग आधे उम्मीदवार जहां अपनी जमानतें नहीं बचा पाये वहीं बसपा के लगभग दो-तिहाई 64.22 प्रतिशत उम्मीदवारों की जमानतें जब्त हैं। कांग्रेस इसमें और आगे है, उसके 78.33 प्रतिशत प्रत्याशियों की जमानतें जब्त हैं और इस मामले में वह दिन-दूनी, रात-चौगुनी तरक्की करती जा रही है।

उन्होंने कहा कि निकाय चुनावों में खड़ी 58 पार्टियों में 30 छोटी पार्टियों के सभी उम्मीदवारों की जमानत नहीं बची। जनता ने इन सबको नकार दिया है और इसके साथ ही विपक्षी दलों के गठबंधन की संभावनाओं को भारी धक्का लगा है। चौधरी अनिल कुमार राज ने कहा कि भाजपा व NDA की प्रचंड जीत भाजपा के स्थानीय नेतृत्व व विशेष रूप से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की नीतियों पर जनता की मुहर है।

उन्होंने कहा कि रुद्रसेना राष्ट्रीय प्राथमिकताओं व प्रखर राष्ट्रवाद के लिए कार्य करने वाला संगठन है, जिसके विचार विरोधी संगठनों व राजनैतिक पार्टियों से बिल्कुल नहीं मिलते, इसलिए विधानसभा चुनाव-2022 के बाद लगातार दूसरी बार निकाय चुनाव में योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में भाजपा को समर्थन दिया है। हमने बीते विधानसभा चुनाव–2022 व विगत निकाय चुनावों में भाजपा का ही साथ दिया है और जनता ने चाहा तो आगे भी हम लोकसभा चुनावों में भाजपा को समर्थन देने का कार्य करेंगे।

रुद्रसेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी अनिल कुमार राज ने कहा कि रुद्रसेना राष्ट्रवाद की प्रबल समर्थक होने के नाते फिलहाल भारतीय जनता पार्टी के सहयोगी संगठन की भूमिका में रहेगी। हम इस विषय में राष्ट्रीय स्तर पर रणनीति तय कर रहे हैं, शीघ्र ही इसमें निर्णय लिया जायेगा।  उन्होंने कहा कि रुद्रसेना राष्ट्रवाद की प्रबल समर्थक होने के नाते राष्ट्रवादी संगठन के रूप में काम करते हुए राष्ट्रवाद, जनहित, युवाओं, महिलाओं व किसानों के मुद्दों पर भाजपा के साथ रहेगी।

रुद्रसेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने लोकसभा चुनावों को ध्यान में रखते हुए राष्ट्रीय स्तर पर संगठन में विस्तार कर नई नियुक्तियों के संकेत भी दिये हैं। निकाय चुनाव के ठीक पहले रुद्रसेना की राष्ट्रीय कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए प्रदेश पदाधिकारियों को पदोन्नत कर अनमोल प्रजापति को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, मनीष सिंह को राष्ट्रीय प्रधान महासचिव व मनीष पासवान को राष्ट्रीय महासचिव मनोनीत किया था तो वहीं उत्तर प्रदेश के प्रदेश नेतृत्व में परिवर्तन कर दुर्गेश वैश्य को प्रदेश अध्यक्ष, आयुष शर्मा को वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष, तुषार तिवारी को प्रदेश मुख्य प्रवक्ता व आई.टी.इंचार्ज, विकास सिंह को कोषाध्यक्ष, लव वर्मा को प्रदेश उपाध्यक्ष व गोविंद पासवान को प्रदेश सचिव और अभिषेक द्विवेदी को जिलाध्यक्ष लखनऊ के पद पर नियुक्ति प्रदान की गई थी, जिसका असर भी निकाय चुनाव में देखने को मिला है, सभी पदाधिकारियों ने अपने-अपने प्रभाव वाले क्षेत्रों की नगर निगम, नगर पालिका व नगर पंचायत की सीटों को प्रचंड बहुमत से जितवाकर भाजपा व NDA की झोली में डाला है इसके लिए मुझे अपने सभी पदाधिकारियों व रुद्रसैनिकों पर गर्व है।