सेंट्रल एकेडमी में हर्षोल्लास से लोहड़ी उत्सव का आयोजन

बाराबंकी की सेंट्रल एकेडमी में लोहड़ी पर्व उत्साहपूर्वक मनाया गया। बच्चों और स्टाफ ने परंपरागत रीति-रिवाजों से भाग लिया।

जनवरी 13, 2025 - 21:08
 0  10
सेंट्रल एकेडमी में हर्षोल्लास से लोहड़ी उत्सव का आयोजन
सेंट्रल एकेडमी में हर्षोल्लास से लोहड़ी उत्सव का आयोजन

बाराबंकी: बाराबंकी की सेंट्रल एकेडमी में आज लोहड़ी पर्व का उत्सव हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। इस मौके पर पवित्र अग्नि में मूंगफली, रेवड़ी, गेंहू और मक्के के दानों की आहुति देकर परिक्रमा की गई। इस पर्व को सामाजिक एकता, प्रेम और भाईचारे का प्रतीक माना जाता है। विद्यालय की प्रधानाचार्या संचिता श्रीवास्तवा ने लोहड़ी पर्व के महत्व पर प्रकाश डालते हुए सभी के सुख, शांति और समृद्धि की कामना की। विद्यालय के छात्रों और समस्त स्टाफ ने बड़े उत्साह के साथ कार्यक्रम में भाग लिया।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow