किसान यूनियन और ग्रामीण मिलकर बंद करेंगे डामर प्लांट
डामर प्लांट के खिलाफ किसानों का आंदोलन बढ़ा, स्थानीय लोगों का भी मिल रहा समर्थन।

किसान यूनियन के मण्डल उपाध्यक्ष राकेश त्रिपाठी ने बताया कि संगठन के कार्यकर्ता गांवों में जाकर लोगों को समस्याओं से अवगत करा रहे हैं और उन्हें समर्थन प्राप्त हो रहा है। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर स्थानीय प्रशासन जन समस्याओं का समाधान नहीं करता, तो आंदोलन और बढ़ सकता है, जिसका दुष्परिणाम हो सकता है। त्रिपाठी ने यह भी कहा कि यदि कोई बवाल होता है, तो उसकी जिम्मेदारी पूरी तरह से स्थानीय प्रशासन की होगी।