कल्याणपुर पुलिस ने 'ऑपरेशन सुदर्शन' के तहत अवैध शराब के साथ युवक को दबोचा
कल्याणपुर पुलिस ने ‘ऑपरेशन सुदर्शन’ के तहत 24 बोतल अवैध शराब के साथ युवक को गिरफ्तार किया, मुकदमा दर्ज।
कानपुर: कानपुर पुलिस कमिश्नरेट द्वारा अवैध शराब और नशे के खिलाफ चलाए जा रहे ‘ऑपरेशन सुदर्शन’ के तहत कल्याणपुर पुलिस को एक बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर दबिश देकर एक युवक को 24 बोतल प्रतिबंधित अंग्रेजी शराब के साथ गिरफ्तार किया।
अवैध शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार
गिरफ्तार आरोपी की पहचान विनोद सिंह (45 वर्ष) पुत्र स्व. ओम प्रताप सिंह, निवासी मकान नंबर 72, कल्याणपुर कला, कानपुर नगर के रूप में हुई है। पुलिस ने उसे 5 फरवरी 2025 को रात 10:10 बजे पकड़ा, जिसके पास से 9000 ML (24 बोतल) अवैध अंग्रेजी शराब बरामद हुई। यह चंडीगढ़ प्रांत की प्रतिबंधित शराब थी।
मुकदमा दर्ज, जांच जारी
आरोपी के खिलाफ कल्याणपुर थाना में मुकदमा अपराध संख्या 53/2025 के तहत धारा 60/63 आबकारी अधिनियम में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस द्वारा आगे की विधिक कार्यवाही जारी है।
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम
इस कार्रवाई में कल्याणपुर थाना पुलिस की विशेष टीम ने भाग लिया, जिसमें शामिल थे:
उपनिरीक्षक सूर्य प्रकाश दुबे (चौकी प्रभारी, पनकी रोड)
उपनिरीक्षक मोहम्मद आरिफ
उपनिरीक्षक भगत सिंह
हेड कांस्टेबल जितेंद्र सिंह
कानपुर पुलिस का यह अभियान शहर से अवैध शराब के धंधे को खत्म करने के लिए लगातार जारी है।
What's Your Reaction?