देश के दिव्यांगजनों को एक मंच पर लाने के लिए चलेगी मुहिम

फ़रवरी 25, 2024 - 20:15
 0  118
देश के दिव्यांगजनों को एक मंच पर लाने के लिए चलेगी मुहिम
देश के दिव्यांगजनों को एक मंच पर लाने के लिए चलेगी मुहिम

कानपुर | राष्ट्रीय दिव्यांग पार्टी की बैठक शास्त्री नगर सेन्ट्रल पार्क में सम्पन्न हुई | बैठक को सम्बोधित करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष वीरेन्द्र कुमार ने कहा कि दिव्यांगजनो को राजनैतिक भागीदारी दिलाये बगैर सामाजिक समानता सम्भव नहीं है | जब तक नौकरी, रोजगार, स्वास्थ्य, शिक्षा व सामाजिक सुरक्षा की सौ फीसदी गारन्टी के लिए सामाजिक समानता कानून नहीं बन जाता तब तक दिव्यांगजन समाज की मुख्य धारा से नहीं जुड पायेगे | 


वीरेन्द्र कुमार ने कहा कि राजनैतिक दल दिव्यांगजनों को संविधान में प्रदत अधिकार नही देना चाहते | देश में दिव्यांगजन की संख्या कुल आबादी का लगभग 3 प्रतिशत है | ये आंकड़ा तब का है जब दिव्यांगजन की चार श्रेणियाँ हुआ करती थी, आज दिव्यांगजन की 21 श्रेणियाँ है इस हिसाब से दिव्यांगजनों की आबादी और बढी़ है |

हम चुनाव आयोग व सभी राजनैतिक दलों से लोकसभा, राज्यसभा, विधानसभा, विधान परिषद में दिव्यांगजनो के आरक्षण की मांग करते है | उन्होंने आरोप लगाया कि राजनैतिक दल दिव्यांगजनों का वोट तो लेना चाहते है, लेकिन उनको उनका अधिकार नही देना चाहते है|
वीरेन्द्र कुमार ने कहा कि सभी दिव्यांगजनो के संगठनों को एक मंच पर लाने के लिए मुहिम चलाई जायेगी |

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow