अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला सम्मलेन" पर प्रेस वार्ता आयोजित

अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला सम्मलेन" "नानीबाई रो मायरो" की कथा का आयोजन करने जा रही

Sep 19, 2023 - 16:21
 0  11
अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला सम्मलेन" पर प्रेस वार्ता आयोजित
अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला सम्मलेन" पर प्रेस वार्ता आयोजित

कानपुर- अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला सम्मलेन" "नानीबाई रो मायरो" की कथा का आयोजन करने जा रही है। यह आयोजन दिनांक 20 सितम्बर 2023 से 22 सितम्बर 2023 तक सिविल लाइन्स में स्थित "मर्चेंट चैम्बर हाल" में मनाया जाएगा। कथा प्रतिदिन दोपहर 3 बजे प्रारंभ होकर, साय 6 बजे तक संपन्न होगी। इस विशेष कथा को जन जन तक पहुचने के लिए पूरे राजस्थान में सुविख्यात कथा वाचक "श्री गौरव व्यास जी" विशेष रूप से जयपुर से पधार रहे है।

नानी को मायरो एक विशेष कथा है, जिसमे भगवान् श्री कृष्णा अपने न के लिए एक साधारण का रूप धारण करते है और अपने भक्त की मान रखते है । यह कथा राजस्थान में बहुत आम है और घर घर में गाई जाती है, इस कथा के माध्यम से संस्था का उददेश्य जनमानस का कल्याण एवं कथा को जन जन तक पहुचना है।
 प्रेमलता सरफ्फ़ ने बताया, " कथा वाचक श्री गौरव जी व्यास को शास्त्रों का बहुत ज्ञान है और बहुत कम उम्र से कथा अमृत का पाठ कर रहे है । संस्था की अध्यक्ष सुधा गुप्ता  ने बताया, "यह संस्था कानपुर की सभी मारवाड़ी महिलाओं द्वारा बनायीं हुई है और इसका उद्देश्य जन सेवा है । संस्था सामाजिक एवं धार्मिक कार्य करवाने में सदैव तत्पर है"।

वार्ता के दौरान पल्लवी भर्तिया, डॉ उषा गोयनका, नीलम अग्रवाल, मंजू पोद्दार, गीता डालमिया, पुष्प केडिया, सुमिता अग्रवाल, बीना निमानी, पुष्पा कस्सेरा, आदि संस्था के अनके लोग उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow