दिव्यांग महागठबंधन ने भाजपा दिव्यांग प्रकोष्ठ कार्यालय का घेराव किया, हृदेश सिंह ने कार्रवाई का भरोसा दिलाया

दिव्यांग महागठबंधन ने भाजपा दिव्यांग प्रकोष्ठ के रावतपुर कार्यालय का घेराव किया और दिव्यांगजनों के लिए नौकरी, रोजगार, स्वास्थ्य, शिक्षा और सुरक्षा की गारंटी की मांग की। हृदेश सिंह ने कार्रवाई का भरोसा दिलाया।

जनवरी 12, 2025 - 19:09
 0  13
दिव्यांग महागठबंधन ने भाजपा दिव्यांग प्रकोष्ठ कार्यालय का घेराव किया, हृदेश सिंह ने कार्रवाई का भरोसा दिलाया

संजय शुक्ला

कानपुर : दिव्यांग महागठबंधन के बैनर तले दिव्यांगजनों ने आज भाजपा दिव्यांग प्रकोष्ठ के रावतपुर गांव स्थित कार्यालय का घेराव किया। उन्होंने मुख्य सेविका और लेखपाल अभ्यर्थियों को नौकरी दिलाने और दिव्यांगजनों के लिए नौकरी, रोजगार, स्वास्थ्य, शिक्षा और सुरक्षा की 100 प्रतिशत गारंटी की मांग की। इस आंदोलन में दिव्यांग महागठबंधन के कार्यकर्ताओं ने भाजपा के दिव्यांग प्रकोष्ठ से सहयोग की अपील की।

भाजपा दिव्यांग प्रकोष्ठ के जिला संयोजक हृदेश सिंह ने कहा कि दिव्यांग महागठबंधन की मांग पूरी तरह से जायज है और भाजपा दिव्यांग प्रकोष्ठ इस लड़ाई में दिव्यांगजनों के साथ खड़ा है। उन्होंने पार्टी के प्रदेश स्तर के पदाधिकारियों से दिव्यांगजनों की जायज मांगों को मुख्यमंत्री से उठाने का भरोसा दिलाया।

महागठबंधन के महासचिव वीरेन्द्र कुमार ने आरोप लगाया कि राजनैतिक दलों से जुड़े दिव्यांग संगठन दिव्यांगजनों के लिए चल रहे आंदोलन में सहयोग नहीं कर रहे हैं। उन्होंने इन प्रकोष्ठों को उनकी जिम्मेदारी का अहसास कराने के लिए उनके कार्यालयों में प्रदर्शन किया। वीरेन्द्र कुमार ने चेतावनी दी कि अगर सरकार ने उनकी मांगें पूरी नहीं कीं तो वे 18 जनवरी को सरसैया घाट में जल समाधि ले लेंगे।

दिव्यांग महागठबंधन के जिला अध्यक्ष राहुल कुमार ने कहा कि सभी संगठनों को एकजुट होकर दिव्यांगजनों के अधिकारों के लिए संघर्ष में हिस्सा लेना चाहिए। इस कार्यक्रम में महासचिव वीरेन्द्र कुमार, राहुल कुमार, अल्पना कुमारी, अशोक कुमार, गुड्डी दीक्षित, अरविन्द सिंह, जौहर अली, राहुल विश्वकर्मा, रंजीत कुमार, शाबरा खातून, राजेश यादव, अनुराधा गुप्ता, सरला, गोमती वर्मा, राम आसरे पाण्डेय, जितेन्द्र गुप्ता, विजय कुशवाहा आदि प्रमुख रूप से शामिल हुए।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow