जलकल कर्मचारियों की समस्याओं पर संघर्ष समिति की आम सभा, 22 अक्टूबर को आंदोलन की चेतावनी

जलकल कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति लखनऊ के आह्वान पर कर्मचारियों की समस्याओं को लेकर जोन-1 लालबाग कार्यालय में एक आम सभा का आयोजन किया गया,

अक्टूबर 16, 2024 - 19:22
 0  63
जलकल कर्मचारियों की समस्याओं पर संघर्ष समिति की आम सभा, 22 अक्टूबर को आंदोलन की चेतावनी

लखनऊ। जलकल कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति लखनऊ के आह्वान पर कर्मचारियों की समस्याओं को लेकर जोन-1 लालबाग कार्यालय में एक आम सभा का आयोजन किया गया, जिसकी अध्यक्षता डी.बी. सिंह चौहान ने की। संघर्ष समिति के उपसंयोजक हरीश कुमार ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि यदि कर्मचारियों की न्यायोचित मांगों को समय रहते प्रशासन द्वारा पूरा नहीं किया गया, तो 22 अक्टूबर 2024 को ऐशबाग जलकल विभाग मुख्यालय में संघ द्वारा आंदोलन किया जाएगा। सभा में राजेन्द्र यादव, रमेश तिवारी, हरेश कुमार, श्याम लाल, रूपेन्द्र पाण्डेय, परवेज अख्तर और शैलेश कुमार धानुक सहित कई अन्य कर्मचारी नेताओं ने भी अपनी बात रखी।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow