इफको फूलपुर इकाई-I को ऊर्जा संरक्षण पुरस्कार में प्रथम पुरस्कार, इकाई-II को प्रशंसा प्रमाण पत्र
जैनुल आब्दीन प्रयागराज : इफको की फूलपुर इकाई-I को उत्तर प्रदेश राज्य ऊर्जा संरक्षण पुरस्कार-2024 में प्रथम स्थान प्राप्त हुआ है।

वहीं, फूलपुर इकाई-II को भी इस पुरस्कार के अंतर्गत प्रशंसा प्रमाण पत्र से नवाजा गया। यह सम्मान उत्तर प्रदेश नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा विकास अभिकरण (UPNEDA) द्वारा आयोजित एक भव्य समारोह में प्रदान किया गया, जिसमें इफको फूलपुर इकाई के प्रतिनिधि निशित नारायण, मुख्य प्रबंधक (प्रोसेस), ने यह पुरस्कार प्राप्त किया।
इफको फूलपुर इकाइयों की यह उपलब्धि ऊर्जा संरक्षण और सतत विकास के प्रति उनके समर्पण का प्रतीक है। यह पुरस्कार दोनों इकाइयों द्वारा ऊर्जा दक्षता और संसाधनों के विवेकपूर्ण उपयोग में किए गए उत्कृष्ट प्रयासों का प्रमाण है।
इस अवसर पर इफको फूलपुर इकाई के वरिष्ठ कार्यकारी निदेशक (इकाई प्रमुख) संजय कुदेशिया ने कहा, "इफको परिवार इस सम्मान को पाकर गौरवान्वित महसूस कर रहा है, और यह हमें किसानों और पर्यावरण हित में अपने कार्यों को निरंतर जारी रखने की प्रेरणा देता है।"
इफको ऑफिसर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष अनुराग तिवारी, महामंत्री स्वयम् प्रकाश, और इफको इम्पलाइज संघ के अध्यक्ष पंकज पाण्डेय, महामंत्री विजय कुमार यादव ने भी इस उपलब्धि पर खुशी और प्रसन्नता व्यक्त की।
What's Your Reaction?






