सभी कर्मचारियों हितों का ध्यान, जरूरत पड़ने पर मदद करेंगे: पंकज पाण्डेय

चुनाव के बाद पहली सभा में, इफको इम्पलाइज संघ के अध्यक्ष पंकज पाण्डेय ने कर्मचारियों के हितों की रक्षा और सहायता का आश्वासन दिया।

Sep 3, 2024 - 09:05
 0  11
सभी कर्मचारियों हितों का ध्यान, जरूरत पड़ने पर मदद करेंगे: पंकज पाण्डेय

प्रयागराज। इफको इम्पलाइज संघ ने चुनाव उपरांत कर्मचारियों की प्रथम आम सभा इफको संयंत्र के मुख्य गेट पर आयोजित की। आम सभा में इम्पलाइज संघ के अध्यक्ष पंकज पाण्डेय ने कहा कि चुनाव उपरांत जनप्रतिनिधि सभी का हो जाता है।

उन्होंने कहा कि वह सभी कर्मचारियों के हितों का ध्यान रखेंगे और आवश्यकता पड़ने में सहायता करेंगे। महामंत्री विजय कुमार यादव ने कहा कि चुनाव जीतने में जिन्होंने ने भी प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष तौर पर मदद की उन सभी का धन्यवाद। उन्होंने कहा कि वह कर्मचारियों के आत्म सम्मान के लिए हमेशा खड़े रहेंगे।

कार्यक्रम का संचालन कोषाध्यक्ष गौरव श्रीवास्तव ने किया। इस दौरान उपाध्यक्ष धर्म सिंह पटेल, संयुक्त मंत्री (संगठन) सालिक राम, संयुक्त मंत्री (प्रचार) अभय राज यादव, सहायक मंत्री राम चन्द्र गौतम व अभिषेक पटेल,कार्यकारिणी सदस्य विनोद कनौजिया व मनोज कुमार पटेल,नामित सदस्य संतोष कुमार व राजीव कुमार सिंह, संताज अली,अम्बुज कुमार शुक्ला,शिव कुमार, संजय कुमार, अरविंद कुमार विश्वकर्मा, शिवानी गुप्ता एवं बड़ी संख्या में इफको कर्मचारी मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow