राष्ट्रीय नवोदय hockey प्रतियोगिता में बालिका वर्ग में लखनऊ ने तथा बालक वर्ग में पटना संभाग ने बाजी मारी

guru govind singh स्पोर्ट्स कॉलेज के प्रांगण में जवाहर नवोदय विद्यालय लखनऊ संभाग द्वारा राष्ट्रीय हॉकी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया

Sep 23, 2023 - 07:51
 0  69
राष्ट्रीय नवोदय hockey  प्रतियोगिता में बालिका वर्ग में लखनऊ ने तथा बालक वर्ग में पटना संभाग ने बाजी मारी
राष्ट्रीय नवोदय hockey प्रतियोगिता में बालिका वर्ग में लखनऊ ने तथा बालक वर्ग में पटना संभाग ने बाजी मारी

आर एल पाण्डेय

लखनऊ। गुरु गोविंद सिंह स्पोर्ट्स कॉलेज के प्रांगण में जवाहर नवोदय विद्यालय लखनऊ संभाग द्वारा राष्ट्रीय हॉकी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। यह पूरी प्रतियोगिता जवाहर नवोदय विद्यालय लखनऊ संभाग के उपायुक्त बी के सिंह तथा सह उपायुक्त अर्चना सिंह के संरक्षण में आयोजित हुई। इस प्रतियोगिता का उद्घाटन आईएएस अधिकारी हेल्थ सेक्रेट्री एवं वेलफेयर सोसाइटी दीपक सचान तथा आईएसओ तथा प्रधानाचार्य गुरु गोविंद सिंह स्पोर्ट्स कॉलेज के अजय सेठी द्वारा किया गया।

इस अवसर पर प्राचार्य जे सी गुप्ता जवाहर नवोदय विद्यालय गाजियाबाद, प्राचार्य बीके मिश्रा जवाहर नवोदय विद्यालय। कुशीनगर, प्राचार्य अर्चना शुक्ला जवाहर नवोदय विद्यालय लखनऊ ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। यह प्रतियोगिता 18 सितंबर 2023 से 20 सितंबर 2023 तक चली। इस प्रतियोगिता में लखनऊ संभाग, भोपाल संभाग, पुणे संभाग, पटना संभाग, चंडीगढ़ संभाग जयपुर संभाग तथा हैदराबाद संभाग की टीम ने भाग लिया। इस प्रतियोगिता में 112 छात्रों तथा 80 छात्राओं ने भाग लिया यह प्रतियोगिता s2 टर्फ पर खेली गई। प्रतियोगिता नॉकआउट आधार पर खेली गई। पहले दिन चार मैच खेले गए पुणे संभाग में बालक वर्ग में चंडीगढ़ को एक जीरो से हराया वहीं लखनऊ संभाग में हैदराबाद को 1 मुकाबला तीन गोल से हराया, पटना संभाग में भोपाल को 3 मुकाबला शून्य गोल से पराजित किया।

 दूसरे दिन बालिका वर्ग में लखनऊ संभाग में पटना संभाग  को एक के मुकाबले शून्य गोल से हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया तथा बालक वर्ग में पटना ने जयपुर को 11 गोल से हराकर सबसे बड़ी जीत हासिल की और फाइनल में प्रवेश किया। वही लखनऊ ने पुणे को 4 दो से हराकर फाइनल में प्रवेश किया।
तीसरे दिन थर्ड प्लेस के लिए बालिका वर्ग में हैदराबाद संभाग चंडीगढ़ संभाग को हराया वहीं बालक वर्ग में पर संभाग में पुणे संभाग को हराया और तीसरा स्थान प्राप्त किया।

वहीं बालिका वर्ग में बेहद संघर्षपूर्ण मुकाबले में लखनऊ ने पुणे संभाग को एक के मुकाबले शून्य गोल से फाइनल में हराकर विजेता बनने का सौभाग्य प्राप्त किया। बालक वर्ग में पटना संभाग के खिलाड़ियों ने लखनऊ संभाग को 6 के मुकाबले 0 हराकर विजेता बनने का सौभाग्य प्राप्त किया इस तरह पूरी प्रतियोगिता बड़े ही सामंजस्य के साथ संपन्न हुई। डॉक्टर आलोक कुमार द्विवेदी खेल शिक्षक ने उक्त जानकारी दी।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow