हरियाणा में चुनाव पर्यवेक्षक नियुक्त किए गए कांग्रेस नेता डॉ. आलोक रंजन वर्मा

डॉ. आलोक रंजन वर्मा को हरियाणा के रेवाड़ी विधानसभा का चुनाव पर्यवेक्षक नियुक्त किया

Sep 29, 2024 - 21:27
 0  32
हरियाणा में चुनाव पर्यवेक्षक नियुक्त किए गए कांग्रेस नेता डॉ. आलोक रंजन वर्मा

बस्ती: आल इंडिया कांग्रेस कमेटी के पिछड़ा विभाग के चेयरमैन और हरियाणा सरकार के पूर्व वित्त मंत्री अजय सिंह यादव ने सदर विधानसभा से चुनाव लड़ चुके कांग्रेस नेता डॉ. आलोक रंजन वर्मा को हरियाणा के रेवाड़ी विधानसभा का चुनाव पर्यवेक्षक नियुक्त किया है।

निर्देश मिलने के बाद, डॉ. आलोक रेवाड़ी में कांग्रेस उम्मीदवार की जीत सुनिश्चित करने के लिए सक्रिय प्रयास कर रहे हैं। इस महत्वपूर्ण जिम्मेदारी पर उन्हें नियुक्त किए जाने पर जिलाध्यक्ष ज्ञानेन्द्र पांडेय ज्ञानू ने कहा कि कांग्रेस पार्टी में समर्पित कार्यकर्ताओं का पूरा सम्मान किया जाता है।

डॉ. आलोक पार्टी में शामिल होने के बाद लगातार नेतृत्व के निर्देशों का पालन कर रहे हैं। जिलाध्यक्ष ने उन्हें बधाई और शुभकामनाएं दीं। इसके अलावा, प्रवक्ता मो. रफीक खां, नर्वदेश्वर शुक्ला, देवी प्रसाद पांडेय, अशोक श्रीवास्तव, जिपंस अनिल भारती, शौकत अली नन्हू, विश्वनाथ चौधरी, गिरजेश पाल, साधूसरण आर्य, सुरेन्द्र मिश्रा, अमित प्रताप सिंह, अलीम अख्तर, गंगा प्रसाद मिश्रा, रामभवन शुक्ल, शकुन्तला देवी, विनोदरानी आहूजा, कौशल त्रिपाठी, भुमिधर गुप्ता, लक्ष्मी यादव, डीएन शास्त्री, दिलीप श्रीवास्तव, शेर मोहम्मद, सुनील कुमार पांडेय, डॉ. वाहिद सिद्धीकी, अतीउल्लाह सिद्धीकी, राजबहादुर निषाद, महेंद्र श्रीवास्तव, मो. अशरफ अली, आशुतोष पांडेय, अमर बहादुर शुक्ल, और अरुण पांडेय ने भी उन्हें बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow