गंगा आरती में शामिल हुईं भोजपुरी गायिका देवी, सुरों से मोहा घाट का माहौल

अप्रैल 22, 2025 - 14:32
 0  6
गंगा आरती में शामिल हुईं भोजपुरी गायिका देवी, सुरों से मोहा घाट का माहौल
गंगा आरती में शामिल हुईं भोजपुरी गायिका देवी, सुरों से मोहा घाट का माहौल

ऋषिकेश : विश्व प्रसिद्ध महिला गंगा आरती, जो प्रतिदिन पूर्णानंद घाट, जानकीपुल में आयोजित होती है, सोमवार को एक खास अवसर का साक्षी बनी। भोजपुरी संगीत जगत की सुपरस्टार गायिका देवी ने इस पवित्र आरती में भाग लेकर श्रद्धालुओं को आध्यात्मिक संगीतमय अनुभव दिया।

आरती में भाग लेने के बाद देवी ने अपने लोकगीतों और भक्ति गीतों की प्रस्तुति दी, जिससे घाट का माहौल भक्तिमय हो गया। उनके सुरों की गूंज से श्रद्धालु मंत्रमुग्ध हो गए।

"ऋषिकेश आकर गंगा आरती करना मेरे लिए सौभाग्य की बात"
देवी ने इस अवसर पर कहा, "ऋषिकेश आकर गंगा आरती करना मेरे लिए बेहद सुखद अनुभव है। यहाँ की आध्यात्मिक ऊर्जा और महिलाओं द्वारा संचालित आरती की परंपरा अद्वितीय है।"

ऋषिकेश गंगा आरती ट्रस्ट के अध्यक्ष हरिओम शर्मा 'ज्ञानी' ने जानकारी देते हुए कहा कि देवी के गीतों में भोजपुरी लोकधुन की मिठास है जो सीधे दिलों को छूती है। देवी अब तक 75 से अधिक एलबम्स में अपनी आवाज दे चुकी हैं और भोजपुरी के अलावा हिंदी, मैथिली और मगही भाषाओं में भी गीत गा चुकी हैं।

भोजपुरी हिट गीतों से किया मनोरंजन
देवी ने अपने प्रसिद्ध गीतों जैसे:

"कुएं का ठंडा पानी"

"परवल बेचे जाईब भागलपुर"

"ओ गोरी चोरी-चोरी परदेसिया"

"पिया बंसिया बजावे आधी रतिया"

"दिल तुझे पुकारे, आजा"

"अंगुरी में डसले बिया नगिनिया"

की प्रस्तुति से दर्शकों का दिल जीत लिया। दर्शकों ने तालियों और जयकारों के साथ देवी की सराहना की।

महिला आरती समिति की सक्रिय भागीदारी
गंगा आरती में प्रमुख रूप से पुष्पा शर्मा, आशा डंग, बंदना नेगी, गायत्री देवी, पूनम रावत, और प्रमिला आदि महिलाओं ने भाग लिया और गंगा मैया की आरती में अपनी सक्रिय भागीदारी निभाई।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow