मानव व प्रकृति के मध्य एक समन्वय पूर्ण रिश्ता जरुरीः- जितेंद्र

जून 13, 2024 - 22:44
 0  24
मानव व प्रकृति के मध्य एक समन्वय पूर्ण रिश्ता जरुरीः- जितेंद्र
आर एल पाण्डेय 
हरदोई।मनुष्य व प्रकृति के मध्य टूटे हुए रिश्तो को मजबूत करने का सन्देश लेकर साईकिल यात्रा पर निकले जितेंद्र झा आज साईकिल से कलेक्ट्रेट परिसर पहुंचे। यहाँ उनका स्वागत नगर मजिस्ट्रेट सुनील कुमार त्रिवेदी ने माला पहनाकर किया। जितेंद्र ने बताया कि उन्होंने मध्य प्रदेश के ग्वालियर से अपनी साईकिल यात्रा प्रारम्भ की थी। यात्रा मध्य प्रदेश के विभिन्न शहरों व गावों में घूमने के बाद उत्तरप्रदेश पहुंची। यहाँ उनके द्वारा वन्य जीव व पर्यावरण संरक्षण के सन्देश को लेकर विभिन्न शहरों व ग्रामों में जाएंगे। उनका कहना है कि मानव व प्रकृति के मध्य समन्वयपूर्ण रिश्ता जरूरी है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow