हर घर पर शान के साथ फहरेगा तिरंगा झंडा , भाजपा का 2 लाख तिरंगा झंडा लगवाने का लक्ष्य

प्रयागराज। #हरघरतिरंगा अभियान को लेकर भाजपा कार्यालय सिविल लाइन में भारतीय जनता पार्टी प्रयागराज महानगर के पार्षद गणों की बैठक आयोजित की गई। इस अवसर पर महापौर गणेश केसरवानी एवं महानगर अध्यक्ष राजेंद्र मिश्रा ने उपस्थित पार्षदों को कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में स्वतंत्रता के अमृत काल महोत्सव से शुभारंभ किया गया है।

अगस्त 11, 2024 - 12:54
 0  16
हर घर पर शान के साथ फहरेगा तिरंगा झंडा , भाजपा का 2 लाख तिरंगा झंडा लगवाने का लक्ष्य

हर घर तिरंगा अभियान सिर्फ अभियान नहीं बल्कि अब राष्ट्रीय महोत्सव का पर्व बन चुका है जो इस वर्ष भी 13 अगस्त से 15 अगस्त तक भारतीय जनता पार्टी मनाने जा रही है और आगे कहा कि हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत सभी पाषर्द गण अपने वार्डों में पार्टी के द्वारा निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मंडल एवं वार्ड स्तर के कार्यकर्ताओं के साथ समन्वय बनाकर अपने वार्डों के प्रत्येक घरों में संपर्क करते हुए तिरंगा लगवाएं और वार्ड में स्थित सभी क्रांतिकारियों एवं महापुरुषों की प्रतिमाओं पर स्वच्छता अभियान चलाकर उन्हें माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित करें और 14 अगस्त को पार्टी के द्वारा निर्धारित कार्यक्रम भारत विभाजन विभीषिका स्मृति व्याख्यान माला एवं पदयात्रा में शामिल होकर कार्यक्रम को सफल बनाएं और 15 अगस्त के दिन अपने प्रत्येक वार्डों में ध्वजारोहण का कार्यक्रम आयोजित करना है। और हर घर शान के साथ फहरेगा तिरंगा झंडा इस लक्ष्य को हमें सफल बनाना है।

जिला प्रवक्ता राजेश केसरवानी ने बताया कि भारतीय जनता पार्टी के द्वारा प्रयागराज महानगर में 2 लाख झंडा लगवाने का लक्ष्य रखा गया है। बैठक में प्रमुख रूप क्षेत्रीय उपाध्यक्ष अवधेश चंद्र गुप्ता,वरुण केसरवानी,रमेश पासी,गिरिजेश मिश्रा , राजन शुक्ला नगर निगम की मुख्य सचेतक किरन जायसवाल, मंडल अध्यक्ष विजय श्रीवास्तव भाजपा के सभी पार्षद गण उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow