नि:शुल्क पौधों का वितरण एवं भंडारे का आयोजन किया 

जून 4, 2024 - 09:58
 0  14
नि:शुल्क पौधों का वितरण एवं भंडारे का आयोजन किया 

आर एल पांडेय 

लखनऊ। प्रगति पर्यावरण संरक्षण ट्रस्ट एवं प्रगति इवेंट के संयुक्त तत्वावधान में विगत कई वर्षों से संस्था सामाजिक, धार्मिक, पर्यावरण, सफाई एवं चिकित्सा से संबंधित कार्य किए जा रहे हैं। समय-समय पर सरकार के साथ सहयोग करके समाज के उत्थान के लिए संस्था निरंतर प्रयतशील है।


प्रगति पर्यावरण संरक्षण ट्रस्ट पिछले कई वर्षों से ज्येष्ठ माह के बड़े मंगल को बहुत ही उत्साह एवं उल्लास के साथ मनाती आ रही है। इस बार का दूसरा बड़ा मंगल बहुत ही विशेष है क्योंकि 5 जून को विश्व पर्यावरण दिवस के रूप में ही मनाया जाता है। विश्व पर्यावरण दिवस की पूर्व संध्या पर संस्था द्वारा निशुल्क पौधों का वितरण भी किया जाएगा एवं भव्य भंडारे का भी आयोजन किया गया है।

बर्लिंगटन स्थित आर्केड मॉल में प्रगति पर्यावरण संरक्षण ट्रस्ट दोपहर 1:00 बजे से दूसरे बड़े मंगल के अवसर पर निशुल्क पौधों का वितरण एवं भंडारे का आयोजन किया गया।

लखनऊ समेत पूरे उत्तर भारत में ज्येष्ठ माह के सभी बड़े बंगलो का अत्यधिक महत्व है इसके पीछे कई किदवंतियां एवं आस्था जुड़ी हुई है।उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में बड़े मंगल का पर्व बहुत ही धूमधाम एवं उत्साह के साथ मनाया जाता है प्रगति पर्यावरण संरक्षण ट्रस्ट हमेशा अपनी जिम्मेदारियां को समझते हुए इन आयोजनों में बहुत बढ़कर भाग लेती है। वेलिंगटन स्थित आर्केड मॉल पर प्रगति पर्यावरण संरक्षण ट्रस्ट के कार्यालय पर सर्वप्रथम सामूहिक रूप से हनुमान चालीसा का पाठ किया गया तदोपरांत हनुमान जी की आरती के साथ भंडारे का शुभारंभ किया गया। आए हुए सभी को विश्व पर्यावरण दिवस की पूर्व संध्या पर संस्था के अध्यक्ष विनोद कुमार सिंह एवं उपाध्यक्ष एन बी सिंह द्वारा पौधा भेंट किया गया एवं भंडारे का शुभारंभ किया गया। इस मौके पर बड़ी संख्या में आए भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया। सभी भक्तों को अध्यक्ष विनोद कुमार सिंह एवं उपाध्यक्ष एन बी सिंह द्वारा शुभकामनाएं एवं बधाई दी गई।

प्रगति पर्यावरण संरक्षण ट्रस्ट के भंडारे में विशेष रूप से सुनील भाटिया, शाश्वत सिंह, अखिलेश, हेमंत, आर एल पांडे, आशीष त्रिवेदी, कृष्णानंद राय शिखा सिंह पटेल राधा बेस्ट देवेंद्र मोदी, प्रिया सिंह चौहान, दिलीप कुमार श्रीवास्तव, शिवम सिंह, सतीश, जयदेव बदलनी, विवेक बदलनी, मोहन, प्रीति, सोनू, मनीष, मानव विशेष रूप से शामिल हुआ।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow