आचार्य श्री 108 आदित्य सागर महाराज का हुआ भव्य मंगल प्रवेश , द्वार-द्वार रंगोली बनाकर आरती उताकर किया गया भव्य स्वागत

(सुघर सिंह सैफई)  इटावा । शुक्रवार आज नगर में परम् पूज्य आचार्य श्री 108 आदित्य सागर महाराज क्षुल्लक श्री105 सिद्ध सागर महाराज का पंचकल्याणक महा महोत्सव के लिए नगर आगमन हुआ, नगर आगमन पर सैकड़ो की संख्या में गुरु भक्त बस स्टैंड चौराहे पर गुरुदेव की आने की प्रतीक्षा में पहले से ही पहुँचे हुए थे।

जनवरी 20, 2024 - 17:54
 0  9
आचार्य श्री 108 आदित्य सागर महाराज का हुआ भव्य मंगल प्रवेश , द्वार-द्वार रंगोली बनाकर आरती उताकर किया गया भव्य स्वागत
आचार्य श्री 108 आदित्य सागर महाराज का हुआ भव्य मंगल प्रवेश , द्वार-द्वार रंगोली बनाकर आरती उताकर किया गया भव्य स्वागत

मुख्य चौराहे परपंचकल्याणक महोत्सव समिति के पदाधिकारियों ने पाद प्रक्षालन कर आरती कर आशीर्वाद प्राप्त किया। नगर आगमन पर पालिका चैयरमेन सत्यनारायण संखबार ,ठाकुर अजेंद्र सिंह गौर,राहुल गुप्ता, विनोद यादव, हेमू शाक्य, मोहित यादव,शान्तनु पुरवार ने गुरुदेव से आशीर्वाद प्राप्त किया इसी क्रम में जैन समाज अध्यक्ष राजेश जैन ने श्री फल भेंट कर नगर प्रवेश के निवेदन के साथ आगवानी की आपको बता दे जसवंतनगर पंचकल्याणक के लिए आचार्य श्री ने दिल्ली चातुर्मास उपरांत जसवंतनगर के लिए विहार किया इस उत्तर भारत की शीत लहर में निरंतर विहार करते हुए शुक्रवार आज सेमरा से होते हुए जसवंतनगर पहुँचे हुए थे। 

नगर आगमन पर ढोल की थाप और बैंड के मधुर भजन पर गुरु भक्त जमकर थिरके द्वार-द्वार महिलाओं ने रंगोली बनाकर गुरुदेव की आरती की नवयुवक जयकारे लगाते हुई आगे बढ़ रहे थे कपकपाती ठंड को कोसो दूर छोड़कर युवकों का उत्साह जबरदस्त रहा

पंसारी बाजार से जैन मुहल्ला होडिंग ओर तोरण द्वार से पटा हुआ दिखा और महिलाएं भक्त गीत से ओतप्रोत होकर चल रही थी। नसमाजसेवी संस्था भारत विकास परिषद समर्पण शाखा एव भारत विकास परिषद मुख्य शाखा के तत्वावधान व समिति के सदस्यों  ने आरती कर आशीर्वाद प्राप्त किया।

नगर में 28 जनवरी से 1 फरवरी महावीर वाटिका में संपन्न होने वाले पंचकल्याणक में क्रमशः गर्भ कल्याणक,जन्म कल्याण,तप कल्याणक,ज्ञान और मोक्ष कल्याणक सम्पन्न होगा। इस महोत्सव में इटावा जिले के अलावा 300 किलोमीटर तक के जैन जैनेतर हजारों श्रद्धालुओं का जमावड़ा रहेगा।

इस अवसर पर पंचकल्याणक महोत्सव समिति के अध्यक्ष अनुपम जैन,उपाध्यक्ष अंकुर जैन,महामंत्री राजकमल जैन,मंत्री आशीष जैन,कोषाध्यक्ष एकांश जैन,अंकित जैन,मनोज जैन ,चेतन जैन,संगठन प्रमुख प्रखर जैन, सम्यक जैन,कार्यक्रम संयोजक ,रोहित जैन,विवेक जैन अतुल जैन बजाज,सचिन जैन,विनीत जैन,नीरज जैन फडडू,सौरभ जैन,मोहित जैन,नितिन जैन,आराध्य जैन  व जैन समाज जैन बाजार लुधपुरा समाज के लोगो द्वारा बड़ी तादाद मे गुरुदेव की आगवानी की।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow