जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिला श्रम बंधु की बैठक का आयोजन

#dmambedkarnagar

अक्टूबर 7, 2023 - 17:26
 0  18
जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिला श्रम बंधु की बैठक का आयोजन
जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिला श्रम बंधु की बैठक का आयोजन

आनन्दी मेल सवांददाता
अंबेडकरनगर -  जिलाधिकारी अविनाश सिंह की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में जिला श्रम बंधु की बैठक आयोजित किया गया। बैठक के दौरान सहायक आयुक्त श्रम  द्वारा अवगत कराया गया कि उ0प्र0 भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड में श्रमिक पंजीयन व नवीनीकरण व्यवस्था पूर्णतः ऑटोमेटेड है। निर्माण श्रमिक जन सुविधा केन्द्रों के माध्यम से वेबसाइट www.upbocw.in पर पंजीकरण किया जा सकता www.upbocw.inमोबाइल एप के द्वारा भी श्रमिक पंजीकरण / नवीनीकरण कराया जा सकता है।

निर्माण श्रमिक जन सुविधा केन्द्रों से अपना पंजीकरण रू0 20/- शुल्क व नवीनीकरण रू० 20/- प्रतिवर्ष के साथ अधिकतम 03 वर्षों के लिए करा सकते हैं।मातृत्व, शिशु एवं बालिका मदद योजना के अन्तर्गत पंजीकृत पुरूष श्रमिकों को पंजीकरण के उपरान्त उनकी पत्नी के प्रथम 2 प्रसवों के लिए रू0 6000 /- मात्र पौष्टिक आहार के लिए एक मुश्त दी जाती है।यदि लाभार्थी महिला श्रमिक है तो मातृत्व हितलाभ के रूप में संस्थागत प्रसव सत्यापित हो जाने के उपरान्त निर्धारित न्यूनतम वेतन की दर से तीन माह के वेतन के समतुल्य धनराशि देय होगी। महिला निर्माण श्रमिक को रू0 1000 / - अतिरिक्त चिकित्सा बोनस के रूप में दिया जायेगा।

शिशु लड़का होने की स्थिति में धनराशि रू0 20,000/- प्रतिशिशु की दर से देय होगा, किन्तु यदि शिशु लडकी है तो उक्त धनराशि रू0 25,000/- वर्ष में एक बार एक मुश्त में प्रतिशिशु की दर से देय होगी।01 वर्ष पुराना पंजीकृत निर्माण श्रमिक को योजना के अन्तर्गत अनुदान के रूप में रू0 55,000/- की धनराशि देय होगी। (केवल दो पुत्री तक अनुमन्य है) तथा अन्तर्जातीय विवाह हेतु 61,000/- की धनराशि आर्थिक सहायता के रूप में प्रदान की जायेगी। बैठक के दौरान जिलाधिकारी द्वारा निर्देशित किया गया कि श्रमिको को सरकार की योजनाओं का लाभ दिलाया जाए।

श्रमिकों को अनावश्यक परेशान न किया जाए। साथ ही साथ यह भी निर्देश दिया गया कि श्रमिकों के लाभ हेतु चल रही योजनाओं का प्रचार प्रसार कराया जाए। बैठक के दौरान अपर जिलाधिकारी डॉ सदानंद गुप्ता, जिला विकास अधिकारी,उप जिलाधिकारी, क्षेत्राधिकारी, जिला सूचना अधिकारी, खण्ड विकास अधिकारी, संबंधित विभाग के अधिकारी/ कर्मचारी, व्यापार संघ, उद्योग संघ, श्रमिक संघ के लोग मौके पर उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow