महाकुंभ डिजिटल प्रदर्शनी में सभी आयु वर्ग के दर्शनार्थियों की उत्साही भागीदारी
महाकुंभ प्रयागराज में भारत सरकार की कल्याणकारी योजनाओं और उपलब्धियों को प्रदर्शित करती डिजिटल प्रदर्शनी में सभी आयु वर्ग के श्रद्धालुओं ने भाग लिया।
जैनुल आब्दीन
प्रयागराज: प्रयागराज में आयोजित महाकुंभ ज्ञान का केंद्र बन गया है, जहां सूचना और प्रसारण मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा आयोजित डिजिटल प्रदर्शनी को भारी संख्या में श्रद्धालुओं ने देखा। त्रिवेणी मार्ग पर स्थित प्रदर्शनी परिसर में यह प्रदर्शनी 'जन भागीदारी से जन कल्याण' और भारत सरकार की पिछले 10 वर्षों में किए गए कार्यों, नीतियों, कार्यक्रमों और योजनाओं को प्रदर्शित करती है।
13 जनवरी से शुरू हुई इस प्रदर्शनी में एनामॉर्फिक वाल, एलईडी टीवी स्क्रीन और होलोग्राफिक सिलेंडर के माध्यम से विभिन्न लोक कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी जा रही है। प्रदर्शनी में सभी आयु वर्ग के दर्शनार्थियों की भागीदारी हो रही है, और इसे एक ज्ञानवर्धक अनुभव बताया जा रहा है। यह प्रदर्शनी भारत के विकास के साथ-साथ उसकी समृद्ध विरासत को भी दर्शाती है।
What's Your Reaction?