लोकसभा चुनाव में #कांग्रेस का अच्छा प्रदर्शन रहा,  प्रदेश में उत्तर प्रदेश की चर्चा हो रही हैं- अजय राय

जून 12, 2024 - 14:59
 0  16
लोकसभा चुनाव में #कांग्रेस का अच्छा प्रदर्शन रहा,  प्रदेश में उत्तर प्रदेश की चर्चा हो रही हैं- अजय राय
 प्रदेश में उत्तर प्रदेश की चर्चा हो रही हैं- अजय राय


लखनऊं। उत्तर प्रदेश कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय आज एक प्रेस वार्ता में उत्तर प्रदेश में कांग्रेस के ऐतिहासिक प्रदर्शन की चर्चा किया। उन्होंने कहा कि 80 लोकसभा सीट वाला उत्तर  प्रदेश में इंडिया गठबंधन का काफी अच्छा प्रदर्शन रहा। उन्होंने कहा कि एनडीए 400, उत्तर प्रदेश में 80 में से 80 सीटें जीतने का नारा था जिसकी, उत्तर प्रदेश में हवा निकल गई। बेरोजगारी के मुद्दे पर उन्होंने कहा कि आज के समय में पूरे देश में बेरोजगार नवयुवकों के बीच हाहाकार मचा हुआ है। उन्होंने कहा कि सरकार नौकरियां दे नहीं रहीं है और जो परीक्षायें हो रही है उनके पर्चे आउट हो रहे जिससे युवाओं में हताशा हो रही है। गत दिवस नीट की परीक्षा में गड़बड़ी होने के बाद बच्चे परेशान है। 

अजय राय ने बताया कि कांग्रेस के उम्मीदवार जहां जहां भी जीते है वहा की जनता का आभार व्यक्त है। उत्तर प्रदेश में इंडिया गठबंधन के जहां-जहां प्रत्याशी जीते हैं और जहां हार हैं, वहाँ आभार यात्रा 11 जून से शुरू हो गया हैं। रायबरेली हमारे नेता राहुल गांधी अमेठी, रायबरेली की जनता का आभार यात्रा की शुरुआत की है। उन्होने कहा कि भाजपा की सरकार भले ही बन गयी हो लेकिन महंगाई अपनी चरम सीमा से नीचे आने का नाम नही ले रही है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow