उत्तर प्रदेश congress मुख्यालय पर नगर निगम चुनाव में पार्षद प्रत्याशियों का सम्मान समारोह आयोजित

आर एल पाण्डेय लखनऊ। उत्तर प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय पर लखनऊ नगर निगम चुनाव में पार्षद पद पर विजेता एवं उपविजेता रहे प्रत्याशियों का सम्मान समारोह जिला/महानगर कांग्रेस कमेटी लखनऊ के अध्यक्ष वेद प्रकाश त्रिपाठी द्वारा आयोजित किया गया जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष पूर्व सांसद बृजलाल खाबरी द्वारा माला पहनाकर सम्मानित किया गया, साथ ही नगर निगम चुनाव में प्रचार-प्रसार में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले वरिष्ठ कांग्रेसजनों, एवं पूर्व पार्षदों को माला पहनाकर तथा शॉल देकर सम्मानित किया गया।

उत्तर प्रदेश congress मुख्यालय पर  नगर निगम चुनाव में पार्षद प्रत्याशियों का सम्मान समारोह आयोजित
उत्तर प्रदेश congress मुख्यालय पर नगर निगम चुनाव में पार्षद प्रत्याशियों का सम्मान समारोह आयोजित

उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता कृष्णकांत पाण्डेय ने जानकारी देते हुए बताया कि लखनऊ नगर निगम वार्ड संख्या 51 इस्माईलगंज प्रथम से मुकेश सिंह चौहान, वार्ड संख्या 21 मालवीय नगर से श्रीमती ममता चौधरी, वार्ड संख्या 37 गोमतीनगर से कौशल शंकर पाण्डेय तथा वार्ड संख्या 102 कल्बे आबिद से इफहामुल्लाह फैज़ को पार्षद पर पर चुने जाने पर सम्मानित किया गया। साथ पार्षद पद पर वार्ड संख्या 52 कन्हैया माधव पुर से मोहम्मद सलीम, वार्ड संख्या 99 अचार्य नरेन्द्र देव से अल्ममिश, वार्ड संख्या 84 कदम रसूल से मोहम्मद सगीर, वार्ड संख्या 28 राजाराम मोहन राय से राकेश चौधरी तथा वार्ड संख्या 58 मोतीलाल नेहरू से सूर्यपाल सिंह उपविजेता रहे उन्हें भी सम्मानित किया गया।

सम्मान समारोह कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व सांसद  बृजलाल खाबरी ने कहा कि आज लड़ाई आर पार की है एक तरफ देश को बेचने वाले लोग है और दूसरे तरफ देश को बचाने वाले लोग हैं हमें देश और संविधान को बचाने के लिए आगे बढ़ना होगा। हमें मनन करने की आवश्यकता है छोटी छोटी बातों को भूलकर एक साथ काम करके संगठन को मजबूत करना होगा। आने वाले दिनों में होने वाले लोकसभा चुनाव में राहुल गांधी  इस देश का प्रधानमंत्री बनाने के लिए हमें जी तोड़ मेहनत करने की आवश्यकता है। नगर निकाय चुनाव में प्रशासन से लड़ झगड़कर कांग्रेस का झण्डा उठाने वाले कार्यकर्ताओं ने यह सिद्ध कर दिया है कि कांग्रेस कभी समाप्त नहीं हो सकती। कर्नाटक में मिली जीत ने कार्यकर्ताओं का हौसल बढ़या है।

अपने सम्बोधन में जिला/महानगर अध्यक्ष वेद प्रकाश त्रिपाठी ने कहा कि लखनऊ में कांग्रेस संगठन को गतिशील बनाने के लिए हम बूथ स्तर तक अपने कार्यकर्ता तैयार करेंगे। कांग्रेसजनों ने जिस मेहनत और निष्ठा से नगर निकाय चुनाव में जी तोड़ मेहनत की वह सभी बधाई के पात्र हैं। आने वाले दिनों में पूरे लखनऊ में केवल और केवल कांग्रेस पार्टी ही दिखेगी जिसका परिणाम लोकसभा में देखने को मिलेगा।

कार्यक्रम में पूर्व विधायक सतीश अजमानी, श्याम किशोर शुक्ला, प्रदेश कोषाध्यक्ष शिव पांडेय, संगठन सचिव अनिल यादव, बृजेश सिंह, शाहनवाज मंगल आजमी, द्विजेन्द्र त्रिपाठी, वीरेन्द्र मदान, सिद्धार्थ प्रिय श्रीवास्तव, सुशीला शर्मा, प्रमोद सिंह, अमरनाथ अग्रवाल, बोध लाल शुक्ला, बब्लू पाण्डेय, आशीष दीक्षित, रूद्र दमन सिंह, नरेंद्र शुक्ला, प्रज्ञा सिंह, रमेश मिश्रा, अनीस अंसारी, नईम सिद्दीकी, शहाना सिद्दीकी, बृजेन्द्र सिंह, सम्पूर्णानंद मिश्रा, विजय बहादुर, सुबोध श्रीवास्तव, राजेश जायसवाल, संजय शर्मा, अंशू त्रिपाठी, शैलेन्द्र दीक्षित, आर0 एस0 तिवारी, सुनीता रावत, सिद्धि श्री, विभा त्रिपाठी, आचार्य मनोज पाण्डेय, राजू सैनी, नरेन्द्र दत्त त्रिपाठी, पुष्पेन्द्र श्रीवास्तव, जितेन्द्र कुमार वर्मा, रईस अहमद, आर0बी0 सिंह, जमशेद रहमान, योगेश्वर सिंह, विषम सिंह, शुएब खान संजय श्रीवास्तव, रामपाल यादव, नरेन्द्र गौतम, अरविन्द पटेल, डॉ0 अजय शुक्ला, सुशील बाल्मीकि, हनीफ खान, सहित भारी संख्या में कांग्रेसजन मौजूद रहे।